{"_id":"6770016580c04a4c090d3264","slug":"year-ender-2024-auto-top-5-diesel-cars-in-india-under-10-lakhs-2024-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 Diesel Cars: भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली टॉप 5 डीजल कारें, कौन सी है आपकी पसंदीदा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 Diesel Cars: भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली टॉप 5 डीजल कारें, कौन सी है आपकी पसंदीदा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 28 Dec 2024 07:17 PM IST
सार
भारत में कारों में डीजल इंजन ऑप्शन उपभोक्ताओं के बीच एक लोकप्रिय विकल्प रहा है। चूंकि उत्सर्जन मानदंड सख्त हो गए हैं, इसलिए भारत में प्रमुख वाहन निर्माताओं ने कारों में डीजल इंजन को चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
Kia Sonet SUV Car
- फोटो : Kia India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत में कारों में डीजल इंजन ऑप्शन उपभोक्ताओं के बीच एक लोकप्रिय विकल्प रहा है। चूंकि उत्सर्जन मानदंड सख्त हो गए हैं, इसलिए भारत में प्रमुख वाहन निर्माताओं ने कारों में डीजल इंजन को चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया है। पहले बाजार में बड़े पैमाने पर बिकने वाली कारों में डीजल इंजन दिया जाता था। लेकिन अब सिर्फ कुछ ही विकल्प बचे हैं। इस समय, बाजार में सबसे सस्ती डीजल कार टाटा अल्ट्रोज डीजल उपलब्ध है।
2 of 6
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
Tata Altroz
टाटा अल्ट्रोज इस समय भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे सस्ती डीजल कार है। अल्ट्रोज में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 90 BHP का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
3 of 6
Mahindra Bolero
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero
Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) एक सब-4 मीटर एसयूवी है। महिंद्रा की यह गाड़ी ग्रामीण इलाकों में काफी लोकप्रिय विकल्प है। बोलेरो में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 76 BHP का पावर और 210 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Kia Sonet X-Line
- फोटो : Kia India
Kia Sonet
Kia Sonet (किआ सोनेट) एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 115 BHP का पावर और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह छह-स्पीड मैनुअल, IMT और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन
5 of 6
Mahindra Bolero Neo
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero Neo
Mahindra Bolero Neo (महिंद्रा बोलेरो नियो) आम बोलेरो जैसी ही है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जो 100 BHP का पावर और 210 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।