फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: साल 2022 में लॉन्च हुए यह टॉप-5 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जानें कीमत और ड्राइविंग रेंज

Fri, 30 Dec 2022 08:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022 Top 5 New Electric Two Wheeler Launched in India in 2022 News in Hindi
Ultraviolette F77 Electric Motorcycle - फोटो : Ultraviolette
इलेक्ट्रिक वाहनों ने भारतीय बाजार में खास तौर पर दोपहिया वाहन सेगमेंट में खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सरकार की ईवी नीति और ईवी बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में विस्तार के साथ ईवी की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है। ओला इलेक्ट्रिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ईवी की पैठ 2021 में सिर्फ 1 प्रतिशत से 2022 में 6 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इस साल विभिन्न सेगमेंट में बहुत सारे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च किए गए। यहां हम आपको बता रहे हैं साल 2022 के दौरान लॉन्च हुए टॉप 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बारे में। 
Year Ender 2022 Top 5 New Electric Two Wheeler Launched in India in 2022 News in Hindi
Ultraviolette F77 Electric Motorcycle - फोटो : Ultraviolette
Ultraviolette F77
साल 2022 के दौरान लॉन्च हुए टॉप 5 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बात करें तो इसकी भारतीय बाजार में फिलहाल बिकने वाली सबसे महंगी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से शुरुआत करते हैं। Ultraviolette F77 को हाल ही में लॉन्च किया गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.80 लाख रुपये से 5.50 लाख रुपये के बीच तय की गई है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के टॉप-स्पेक वैरिएंट में 10.3 kWh बैटरी पैक के साथ 30.2 kW (40.5 bhp) इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। दावा किया जाता है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज करने पर 307 किमी तक की रेंज दे सकती है। 
Year Ender 2022 Top 5 New Electric Two Wheeler Launched in India in 2022 News in Hindi
Hero Vida - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Vida V1 
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने इस साल Vida V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में कदम रखा। Hero Vida V1 को दो वैरिएंट में पेश किया गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये से 1.59 लाख रुपये के बीच है। इन दोनों ई-स्कूटरों की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। Vida V1 Plus जहां 143 किमी की राइडिंग रेंज देगी, वहीं Vida V1 Pro सिंगल चार्ज में 165 किमी की रेंज देने का दावा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022 Top 5 New Electric Two Wheeler Launched in India in 2022 News in Hindi
Ather 450X Gen 3 Electric Scooter - फोटो : Ather Energy
Ather 450X Gen 3 
Ather Energy (एथर एनर्जी) ने हाल ही में अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर, 450X का जेनरेन 3 वर्जन पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपने पिछले मॉडल की तुलना में कुछ अहम अपडेट हासिल हुए हैं। नई Ather 450X Gen 3 में 6kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ बड़ी 3.7kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। Ather 450X Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 146 किमी (आईडीसी) की रेंज देने का दावा करता है। इस हाई-टेक इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.39 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
Year Ender 2022 Top 5 New Electric Two Wheeler Launched in India in 2022 News in Hindi
Oben Rorr Electric Motorcycle - फोटो : Oben Electric
Oben Rorr
इस सूची में एक मास-मार्केट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी शामिल है। Oben Rorr (ओबेन रोर) में 4.4 kWh LFP बैटरी पैक मिलता है जो 10 kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ा होता है। इसके बारे में आदर्श परिस्थितियों में एक बार फुल चार्ज करने पर 200 किमी तक चलने का दावा किया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 1.03 लाख रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed