{"_id":"61cab5f118f45c19d51f4094","slug":"india-conglomerate-jsw-group-will-pay-rs-3-lakh-as-new-year-incentive-to-employees-to-buy-electric-vehicles-incentives-electric-cars-electric-motorcycle-electric-scooters-electric-bikes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिसाल: इस भारतीय कॉरपोरेट घराने की अनोखी पहल, कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए देगी 3 लाख रुपये","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
मिसाल: इस भारतीय कॉरपोरेट घराने की अनोखी पहल, कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए देगी 3 लाख रुपये
Tue, 28 Dec 2021 12:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहन
- फोटो : For Reference Only
देश के टॉप कॉरपोरेट घरानों में से एक JSW ग्रुप ने अपने कर्मचारियों के लिए न्यू ईयर इंसेंटिव का एलान किया है। कंपनी एक जनवरी से Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक वाहन) खरीदने वाले अपने कर्मचारियों को 3 लाख रुपये की पेशकश करेगी। यह एक प्रमुख भारतीय कॉरपोरेट घराने द्वारा अपनी तरह की पहली पहल है।
इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग
- फोटो : iStock
JSW समूह द्वारा घोषित EV नीति के तहत कंपनी दोपहिया (Electric Two Wheeler) और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Four Wheeler) दोनों की खरीद पर इंसेंटिव देगी। इतना ही नहीं, कंपनी कर्मचारियों के लिए सभी JSW कार्यालयों और प्लांट लोकेशन पर इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) के लिए मुफ्त में डेडिकेटेड (EV Charging Station) चार्जिंग स्टेशन और पार्किंग स्लॉट भी उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने कहा कि इस नीति का मकसद कर्मचारियों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देना है।
इलेक्ट्रिक वाहन
- फोटो : iStock
JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा, "चूंकि हमारे माननीय प्रधान मंत्री ने ग्लासगो COP26 की बैठक में घोषणा की थी कि भारत 2070 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन तक पहुंचने की कोशिश में है, JSW समूह की नई EV नीति एक अनूठी पहल है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने में बढ़ोतरी होगी। साथ ही भारत में हरित गतिशीलता तक पहुंच को सक्षम बनाना है। हम जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना जारी रखेंगे, अकेले अपने स्वयं के प्रभावों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, साथ ही स्थिरता के क्षेत्र में अग्रणी होंगे। लक्ष्य 2070 तक भारत के नेट-जीरो में ट्रांजिशन का समर्थन करने के लिए कॉर्पोरेट और सरकारी निकायों के बीच महत्वाकांक्षा का निर्माण करना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहन
- फोटो : iStock
जेएसडब्ल्यू ग्रुप के अध्यक्ष और सीएचआरओ दिलीप पटनायक ने कहा, "चूंकि इलेक्ट्रिक वाहन पारंपरिक आईसी इंजन वाहनों की तुलना में अधिक कुशल हैं, जनवरी 2022 से प्रभावी जेएसडब्ल्यू ईवी नीति, दूसरों के अनुसरण के लिए एक मानक तय करेगी। ईवी न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि इससे पैसों की बचत भी होती है।"
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहन
- फोटो : iStock
JSW ग्रुप स्टील, एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट, पेंट्स, वेंचर कैपिटल और स्पोर्ट्स सहित विभिन्न सेक्टरों में शामिल है। कर्मचारियों के लिए ईवी नीति की घोषणा करने के अलावा, जो उन्हें देश में ईवी अपनाने में योगदान करने में मदद करेगी, कंपनी ने खुद के लिए CO2 (कार्बन डाइ ऑक्साइड) उत्सर्जन लक्ष्य भी निर्धारित किया है। JSW स्टील, जो JSW समूह का हिस्सा है, ने एक जलवायु परिवर्तन नीति अपनाई है और 2005 के आधार वर्ष में 2030 तक 42 प्रतिशत का एक महत्वाकांक्षी CO2 उत्सर्जन में कमी का लक्ष्य निर्धारित किया है।