फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: भारत में इस साल लॉन्च हुई सबसे सुरक्षित कारें, ग्लोबल NCAP से मिली सेफ्टी रेटिंग

Sat, 25 Dec 2021 12:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 12:24 PM IST
सार

कारों की सेफ्टी रेटिंग हाल के दिनों में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी चर्चा का विषय बन गई है। Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) के मुताबिक 2021 के दौरान भारत में लॉन्च होने वाली सबसे सुरक्षित कारें कौन सी हैं।

विज्ञापन
Year Ender 2021 car safety ratings india 2021 car safety crash test ratings Global NCAP Safety Rating of Cars Launched in India
Global NCAP crash test - फोटो : Global NCAP
कारों की सेफ्टी रेटिंग हाल के दिनों में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी चर्चा का विषय बन गई है। इस बदलाव के लिए जिम्मेदार संगठनों में से एक Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) है। NCAP का अर्थ New Car Assessment Program (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) है। ग्लोबल एनसीएपी का 'भारत के लिए सुरक्षित कार' अभियान भारत सरकार और भारतीय बाजार के वाहन निर्माताओं के लिए असल में आंख खोलने वाला साबित हुआ है। 


गौरतलब है कि कुछ साल पहले तक कार में सेफ्टी फीचर्स को लक्जरी माना जाता था। यहां तक कि बुनियादी एक्टिव सेफ्टी फीचर्स भी सिर्फ लग्जरी कारों या ज्यादा बिकने वाली कारों के टॉप मॉडल में ही मिलता था। ग्लोबल एनसीएपी अभियान मूल रूप से वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। इस अभियान की वजह से सरकार ने वाहनों की सुरक्षा पर जोर दिया और देश में बिकने वाली कारों के लिए ज्यादा सख्त सेफ्टी की जरूरतों को अपनाया गया। 

साल 2014 के बाद से, फॉक्सवैगन पोलो, मारुति सुजुकी ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी 300, टोयोटा इटियोस, टाटा नेक्सन और कुछ अन्य कारों ने 4-स्टार या 5-स्टार का मजबूत प्रदर्शन किया है। यहां हम आपको बता रहे हैं ग्लोबल एनसीएपी के मुताबिक 2021 के दौरान भारत में लॉन्च होने वाली सबसे सुरक्षित कारें कौन सी हैं। 
Year Ender 2021 car safety ratings india 2021 car safety crash test ratings Global NCAP Safety Rating of Cars Launched in India
Tata Punch GNCAP crash test - फोटो : GNCAP
Tata Punch
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी की सबसे छोटी एसयूवी Tata Punch 18 अक्तूबर, 2021 को भारत में लॉन्च हुई। तब से इसमें ग्राहकों की काफी दिलचस्पी देखी जा रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ग्लोबल एनसीएपी में Tata Punch ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग - 17.00 में से 16.45 अंक हासिल किए। और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग - 49.00 में से 40.89 अंक हासिल किए हैं। माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch अकेली कार है जिसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। 
Year Ender 2021 car safety ratings india 2021 car safety crash test ratings Global NCAP Safety Rating of Cars Launched in India
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
टाटा पंच एसयूवी 64 किमी प्रति घंटा पर टेस्टिंग की गई थी और इसकी बॉडी शेल अखंडता को स्थिर के रूप में रेट किया गया है। जिसके परिणामस्वरूप एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी के लिए ओवरऑल 5-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेफ्टी के लिए पांच में से चार स्टार मिले हैं। इसके अलावा, टाटा पंच को दो एयरबैग, एबीएस ब्रेक और आईएसओफिक्स एंकरेज के साथ फिट किए गए सबसे बुनियादी सेफ्टी स्पेसिफिकेशंस के साथ टेस्टिंग किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021 car safety ratings india 2021 car safety crash test ratings Global NCAP Safety Rating of Cars Launched in India
Mahindra XUV700 Crash Test - फोटो : Global NCAP
Mahindra XUV700
XUV500 को रिप्लेस करने वाली महिंद्रा की XUV700 एसयूवी ने भी एक मजबूत प्रदर्शन किया है। Mahindra XUV700 ने टॉप सेफ्टी स्कोर हासिल किया है। XUV700 को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है।  XUV700 ने 17.00 में से 16.03 अंक हासिल किए हैं। कार के स्ट्रक्चर को भी स्टेबल तौर पर रेट किया गया है। दुर्घटना की स्थिति में आगे के पैसेंजर्स की संभावित चोटें भी मामूली रहती हैं। 
विज्ञापन
Year Ender 2021 car safety ratings india 2021 car safety crash test ratings Global NCAP Safety Rating of Cars Launched in India
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
बच्चों की सेफ्टी के लिए अब तक का हाई स्कोर
Mahindra XUV700 ने भी बच्चों की सेफ्टी के लिए अब तक का हाई स्कोर हासिल किया है, जिसमें अधिकतम 49 में से 41.66 नंबर मिले हैं। बॉडी शेल अखंडता को स्थिर के रूप में रेट किया गया है। और हाल ही में लॉन्च की गई Mahindra XUV700 को सबसे बुनियादी सेफ्टी स्पेसिफिकेशंस में टेस्टिंग किया गया था। जिसमें दो एयरबैग, ABS ब्रेक और ISOFIX एंकरेज शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed