फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Renault Revives Legendary 8 Gordini as 270hp All-Electric Retro Concept

ईवी अवतार में लौटी रेनो 8 गोर्डिनी: 270hp पावर के साथ रेट्रो कॉन्सेप्ट पेश, क्या आम लोगों के लिए होगी उपलब्ध?

Fri, 25 Sep 2026 09:57 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 25 Sep 2026 09:57 AM IST
सार

रेनो ने अपनी मशहूर 8 गोर्डिनी (Renault 8 Gordini) को नए इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया है। 270hp पावर, रियर-व्हील ड्राइव और रेट्रो डिजाइन वाले इस टू-सीटर कॉन्सेप्ट में क्या खास है? क्या यह शानदार रेट्रो-मॉडर्न इलेक्ट्रिक कार आम ग्राहकों के लिए शोरूम में बिक्री के लिए आएगी? आइए जानते है विस्तार से।
 

विज्ञापन
Renault Revives Legendary 8 Gordini as 270hp All-Electric Retro Concept
मशहूर रेनो 8 गोर्डिनी की वापसी - फोटो : renault

विस्तार

रेनो ने अपनी मशहूर 8 गोर्डिनी को 60 साल से ज्यादा समय बाद एकदम नए अंदाज में पेश किया है। इस बार यह कार पेट्रोल इंजन से नहीं, बल्कि ऑल इलेक्ट्रिक कॉस्सेप्ट के रूप में दस्तक दी है। नई रेनो 8 गोर्डिनी कॉन्सेप्ट में 270hp इलेक्ट्रिक मोटर, रियर-व्हील ड्राइव और दो-सीटर केबिन दिया गया है।  खास बात यह है कि इसका डिजाइन सीधे तौर पर पुराने गोर्डिनी मॉडल की झलक दिखाता है। हालांकि, यह कार अभी प्रोडक्शन मॉडल नहीं है, बल्कि एक वन-ऑफ डिजाइन स्टडी है।
विज्ञापन


60 साल बाद इलेक्ट्रिक अवतार में लौटी रेनो 8 गोर्डिनी
  • मूल रेनो 8 गोर्डिनी ने 1964 में डेब्यू किया था। उस समय यह अपनी परफॉर्मेंस और रियर-व्हील-ड्राइव लेआउट के लिए पहचानी जाती थी। अब रेनो ने इसी एतिहासिक नेमप्लेट को आधुनिक इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के साथ दोबारा पेश किया है।
  • विज्ञापन
  • नई रेनो 8 गोर्डिनी कॉन्सेप्ट एक दो-सीटर कूप है। इसका मकसद किसी मौजूदा प्रोडक्शन कार को पेश करना नहीं है, बल्कि यह दिखाना है कि एक एतिहासिक Renault मॉडल को इलेक्ट्रिक दौर के लिए किस तरह नए रूप में पेश किया जा सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

Renault Revives Legendary 8 Gordini as 270hp All-Electric Retro Concept
मशहूर रेनो 8 गोर्डिनी की वापसी - फोटो : renault
कैसी है इसकी डिजाइन?
  • कॉन्सेप्ट को मूल चार-दरवाजे वाली रेनो 8 गोर्डिनी के मुकाबले काफी नीचा और चौड़ा बनाया गया है। इसकी लंबाई 4.12 मीटर, चौड़ाई 1.88 मीटर और ऊंचाई 1.27 मीटर है।
  • कार में आगे 19-इंच और पीछे उससे बड़े 20-इंच व्हील दिए गए हैं। डिजाइन में कई ऐसे एलिमेंट्स हैं, जो सीधे मूल गोर्डिनी से प्रेरित हैं। जैसे कि इनमें सिग्नेचर ब्लू एक्सटीरियर कलर, छह राउंड हेडलाइट्स, शेल-शेप्ड मिरर्स, ट्विन व्हाइट स्ट्राइप्स और स्क्वेयर्ड-ऑफ व्हील आर्चेसइनमें शामिल हैं। छह राउंड हेडलाइट्स मूल कार के उन कॉम्पिटिशन वर्जन्स में इस्तेमाल की जाने वाली अतिरिक्त लाइट्स से प्रेरित हैं।

बिना पारंपरिक ग्रिल के दिखता है फ्रंट
  • इसी के साथ नई रेनो 8 गोर्डिनी का फ्रंट पारंपरिक ग्रिल के बिना डिजाइन किया गया है। इससे इसका फ्रंट हिस्सा काफी साफ और आधुनिक दिखाई देता है।
  • वहीं, पीछे की तरफ कार का सिल्हूट काफी चौड़ा और स्कल्प्टेड है। रेनो ने मूल कार की वेस्टलाइन डिटेलिंग को भी नए मॉडल में शामिल किया है। इस बार इसका इस्तेमाल एयर-मैनेजमेंट एलिमेंट के तौर पर किया गया है।

Renault Revives Legendary 8 Gordini as 270hp All-Electric Retro Concept
रेनो 8 गोर्डिनी का इंटीरियर - फोटो : renault
मिनिमलिस्ट इंटीरियर में रेट्रो टच
  • केबिन में रेनो ने आधुनिक और रेट्रो डिजाइन का मिश्रण किया गया है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें ब्रश्ड एल्युमीनियम, अल्कांतारा और ब्लू कॉरडुरॉय अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड पर दिए गए राउंड डिजिटल डिस्प्ले पुराने रेनो 8 गोर्डिनी के सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट डिजाइन को याद दिलाते हैं।
  • इसके अलावा कार में बकेट सीट्स, स्टॉपवॉच-स्टाइल कंट्रोल, ड्राइवर-फोकस्ड लेआउट और डैशबोर्ड पर ट्विन व्हाइट स्ट्राइप्स जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। ये सभी मिलकर कार के परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड कैरेक्टर को दिखाते हैं।

270hp इलेक्ट्रिक मोटर और रियर-व्हील ड्राइव
रेनो 8 गोर्डिनी कॉन्सेप्ट में 270hp की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह मोटर कार के रियर व्हील्स को पावर देती है। यानी इलेक्ट्रिक होने के बावजूद रेनो ने इसके मूल रियर-व्हील-ड्राइव कैरेक्टर को बरकरार रखा है। हालांकि रेनो ने अभी इसकी बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज, 0-100kmph एक्सेलेरेशन टाइम और टॉप स्पीड की जानकारी को साझा नहीं किया है, लेकिन यहां एक दिलचस्प कनेक्शन पुराने मॉडल से भी है। 1964 की रेनो 8 गोर्डिनी में रियर-माउंटेड 95hp इंजन और रियर-व्हील ड्राइव दिया गया था। नई कॉन्सेप्ट कार उसी लेआउट की मूल भावना को इलेक्ट्रिक पावर के साथ आगे बढ़ाती है।

Renault Revives Legendary 8 Gordini as 270hp All-Electric Retro Concept
मशहूर रेनो 8 गोर्डिनी की वापसी - फोटो : renault
क्या यह कार बाजार में आएगी?
अगर आप सोच रहे हैं कि रेनो इस कार को जल्द ही बाजार में उतार सकती है, तो फिलहाल ऐसा नहीं है। रेनो 8 गोर्डिनी कॉन्सेप्ट को कंपनी ने साफ तौर पर वन-ऑफ डिजाइन एक्सरसाइज बताया है।यानी यह फिलहाल प्रोडक्शन मॉडल नहीं बनेगी। इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि रेनो अपनी हेरिटेज कार को इलेक्ट्रिक युग के हिसाब से किस तरह दोबारा डिजाइन कर सकती है।

पेरिस मोटर शो 2026 में होगी प्रदर्शित
इस कॉन्सेप्ट ने रेनो के कारवॉक इवेंट में डेब्यू किया है। इसके बाद इसे 12 से 18 अक्तूबर 2026 तक होने वाले पेरिस मोटर शो 2026 में प्रदर्शित किया जाएगा। शो के बाद रेनो 8 गोर्डिनी कॉन्सेप्ट को फ्रांस के फ्लिंस में बनने वाले आगामी रेनो कलेक्शन म्यूजियम में कंपनी के हेरिटेज कलेक्शन का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed