फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 में इन बाइक्स और स्कूटर के लोग हुए मुरीद! देखें टॉप-5 वाहनों की लिस्ट

Mon, 16 Dec 2019 06:28 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 16 Dec 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2019: list of Top 5 bikes and scooters searched on google 2019
2019 most searched Bikes and scooters on Google - फोटो : amar ujala

पिछले साल सर्च होने वाली बाइक्स में Jawa टॉप पर थी, लेकिन इस साल जावा का कहीं नामोनिशान नहीं था। इस साल कई नई बाइक्स लॉन्च हुईं, इनमें कई कंपनियों ने BS6 इंजन वाले दोपहिया वाहन भी शामिल थे। आइए जानते हैं कि इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाले दोपहिया वाहनों के बारे में...


 

Year Ender 2019: list of Top 5 bikes and scooters searched on google 2019
Bajaj Pulsar 150 Neon

Bajaj Pulsar 150

इस साल सबसे ज्यादा सर्च होने वाली बाइक थी बजाज पल्सर 150। बजाज की यह बाइक 150सीसी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में शामिल हैं। इसकी वजह है ज्यादा माइलेज और कम कीमत। ये दोनों चीजें इसे सबसे ज्यादा पॉपुलर बनाती हैं। बजाज पल्सर 150 की कीमत 75,098 रुपये से लेकर 92,230 रुपये तक है। वहीं बजाज ने इस साल कुछ नएअ फीचर्स के साथ Pulsar 150 Neon को भी लॉन्च किया था।   

Year Ender 2019: list of Top 5 bikes and scooters searched on google 2019
Royal Enfield Bullet 350 launch - फोटो : FE

Royal Enfield Bullet 350

वहीं इस सूची में दूसरा नाम Royal Enfield Bullet 350 का रहा। कंपनी ने इसी साल ही इसे दो वेरियंट्स में लॉन्च किया था। किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट की कीमत 1.14 लाख रुपये और 1.30 लाख रुपये थी। इसमें 346 सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो 19.8 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2019: list of Top 5 bikes and scooters searched on google 2019
हीरो स्प्लेंडर प्लस - फोटो : social

Hero Splendor Plus

इसके बाद लिस्ट में तीसरे नंबर पर होंडा स्प्लेंडर प्लस है, जिसे इस साल बीएस6 इंजन के साथ उतारा गया है। देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 100सीसी बाइक स्प्लेंडर प्लस की कीमत 51,790 रुपये और 55,100 रुपये के बीच है। यह चार वेरियंट और पांच रंगों में आती है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 97.2 सीसी का एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8,000 आरपीएम पर 8.36 पीएस की पावर और 5,000 आरपीएम पर 8.05 एनएम का टॉर्क देती है।         
 

विज्ञापन
Year Ender 2019: list of Top 5 bikes and scooters searched on google 2019
Honda Activa 125 - फोटो : Amar Ujala

Honda Activa 125

स्कूटर्स की बात करें, तो होंडा एक्टिव 125 स्कूटर गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया। बिना आवाज वाले होंडा Activa 125 में 125 सीसी का बीएस-6 इंजन दिया गया है। पुराने मॉडल की तुलना में यह स्कूटर 13 फीसदी ज्यादा माइलेज देगा। यह इंजन 6,500 आरपीएम पर 8.1 बीएचपी की पावर और 5000 आरपीएम पर 8.7 एनएम का टॉर्क देता है। होंडा Activa 125 का माइलेज 60 किमी प्रतिलीटर है। वहीं इसकी एक्स शोरूम कीमत 74,490 रुपये से शुरू है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed