अगर आप ये सोच कर कार नहीं खरीद रहे हैं कि जब भारत में BS6 इंजन के साथ गाड़ियां लॉन्च होंगी, तभी खरीदेंगे तो आप अपना बड़ा नुकसान कर रहे हैं। क्योंकि मंदी की मार झेल रहीं कई ऑटो कंपनियां अपनी BS6 उत्सर्जन मानक वाली गाड़ियों पर भी शानदार छूट दे रही हैं। लेकिन जनवरी आते ही कंपनियां दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं और आपको इन कारों पर फिर शायद ही छूट मिले। जानते हैं किन बीएस6 कारों पर मिल रहा है डिस्काउंट...
सस्ती हुईं BS6 इंजन वाली ये कारें, कंपनियां दे रही हैं इन गाड़ियों पर शानदार छूट!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti Suzuki Alto 800 (BS6)
डिस्काउंट- 60 हजार रुपये तक।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी पहली भारतीय कंपनी है जिसने अपनी कारो में बीएस-6 इंजन देना शुरू किया। मारुति ने अपनी कई गाड़ियों को नए इंजन में उतार दिया है। अपनी एंट्री लेवल की हैचबैक मारुति ऑल्टो 800 पर कंपनी 60 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 40 हजार रुपये कैश, 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये कारपोरेट छूट शामिल है।
Maruti Suzuki WagonR (BS6)
डिस्काउंट- 45 हजार रुपये तक।
मारुति ने इसी साल अपनी इस कार का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन लॉन्च किया था। मारुति सुजुकी वैगन आर में बीएस-6 उत्सर्जन मानक इंजन दिया गया है। इसमें इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। साथ ही इसमें पांच स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियर बॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में 1.0 लीटर इंजन को भी बीएस-6 से अपडेट दिया है। कंपनी इस कार पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और पांच हजार का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
Maruti Suzuki Swift (BS6)
डिस्काउंट- 60 हजार रुपये तक।
मारुति सुजुकी Swift ऐसी कार है, जिस पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। Swift में 1.2 लीटर का बीएस6 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 एचपी और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 21.21 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इस पर 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर और पांच हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है।
Maruti Suzuki Baleno (BS6)
डिस्काउंट- 45 हजार रुपये तक।
मारुति के नेक्सा शोरूम्स के जरिये बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो पर भी कंपनी छूट दे रही है। कंपनी इस पर अधिकतम 45 हजार रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है, जिसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, पांच हजार रुपये तक का कारपोरेट डिस्काउंट शामिल है।