फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरीदनी है स्पोर्ट्स बाइक लेकिन बजट है टाइट, तो ये हैं टॉप-5 सस्ती दमदार मोटरसाइकिलें

Sat, 26 Sep 2020 01:19 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 26 Sep 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Want to buy a sports bike but the budget is tight, so these are the top 5 affordable powerful sports motorcycle in india
TVS Apache Auto Expo - फोटो : File Photo

भारत में तेजी से स्पोर्ट्स बाइक का बाजार बढ़ रहा है। एक वक्त था जब भारत में स्पोर्ट्स बाइक्स विदेश से आयात होती थीं और कीमत में भी बेहद महंगी होती थीं। लेकिन अब कई देसी-विदेशी कंपनियां देश में ही स्पोर्ट्स बाइक बना रही हैं। वहीं अगर आप स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहते हैं लेकिन अपका बजट टाइट है, तो एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...


 

Want to buy a sports bike but the budget is tight, so these are the top 5 affordable powerful sports motorcycle in india
TVS Apache RTR 200 4V - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

TVS Apache RTR 200 4V

टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी में 197.75 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन लगा है, जो 8,500 आरपीएम पर 20.5 पीएस की  पावर और 16.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। यह बाइक रेस ट्यून्ड-फ्यूल इंजेक्शन 'RT-Fi' टेक्नोलॉजी से लैस है। TVS Apache RTR 200 4V में RLP (रियर व्हील लिफ्ट-ऑफ प्रोटेक्शन) कंट्रोल, और RT-slipper क्लच (जो रियर टायर को लॉक होने से बचाता है) के साथ डुअल-चैनल ABS से लैस है। नई मोटरसाइकिल TVS Apache RTR 200 4V में ब्लूटुथ के साथ 'फेदर टच' स्टार्ट, क्लॉ स्टाइल पोजिशन लैंप के साथ एक ऑल-न्यू LED हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये है।
 

Want to buy a sports bike but the budget is tight, so these are the top 5 affordable powerful sports motorcycle in india
Suzuki Gixxer 150 SF - फोटो : Suzuki (File Photo)

Suzuki Gixxer 150 SF

Suzuki Gixxer में पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 155 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI, SOHC इंजन दिया गया है। Suzuki Gixxer का इंजन 8000 आरपीएम पर 13.6 पीएस की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 13.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ सिलंगल चैनल एबीएस मिलता है। Suzuki Gixxer में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। Suzuki Gixxer BS6 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपये है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Want to buy a sports bike but the budget is tight, so these are the top 5 affordable powerful sports motorcycle in india
Bajaj Pulsar RS 200 - फोटो : Bajaj

Bajaj Pulsar RS 200

बाइक में 199.5cc लिक्विड कूल, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 24 बीएचपी पावर और 18.7 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आता है। Bajaj Pulsar RS200 BS6 में ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, LED टेललाइट और एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। बाइक में फुली फेयर्ड डिजाइन और मस्क्यूलर फ्यूल टैंक, स्टेप्ड अप सीट, अट्रैक्टिव पेंट जॉब और ग्रैफिक्स दिए गए हैं। इसमें टेलिस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और रियर में एक गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक यूनिट दिया गया है। इसमें डिस्क ब्रेक्स के साथ सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया है। नई Bajaj Pulsar RS200 BS6 की एक्स-शोरूम कीमत 1.49 लाख रुपये है।
 

विज्ञापन
Want to buy a sports bike but the budget is tight, so these are the top 5 affordable powerful sports motorcycle in india
KTM Duke 125, RC 125 - फोटो : KTM

KTM RC 125 और 125 Duke

दोनों ही बाइक्स में 125 सीसी का 4-वाल्व, लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 15 एचपी का पावर और 12 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं आरसी 125 सुपरस्पोर्ट स्टैंस है, जबकि ड्यूक एक स्ट्रीटफाइट है। दोनों में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एबीएस मिलता है। 125 ड्यूक की एक्स-शोरूम कीमत 1.42 लाख रुपये और फुल फैयर्ड आरसी 125 की कीमत 1.60 लाख रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed