फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एडवेंचर ड्राइविंग के लिए हो जाइए तैयार, अक्तूबर में लॉन्च हो रही हैं ये ऑफ रोड गाड़ियां

Sat, 26 Sep 2020 10:23 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 26 Sep 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Be ready for adventure drive in India, Upcoming off road SUV launching in October
Offroading SUV Launch - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)

त्योहारी सीजन ऑटो सेक्टर के लिए काफी मायने रखता है। किआ सोनेट की लॉन्चिंग के साथ ही और भी कई गाड़ियां अब बाजार में आने के लिए तैयार हैं। महिंद्रा ने भी 15 अगस्त को अपनी ऑफ रोडर एसयूवी महिंद्रा थार को पेश किया था, अब कंपनी दो अक्तूबर को उसकी आधिकारिक कीमतों का एलान करेगी, इसके अलावा प्रीमियम और बजट सेगमेंट में कई और ऑफ रोडर एसयूवी लॉन्चिंग की तैयारी कर रही हैं।

Be ready for adventure drive in India, Upcoming off road SUV launching in October
Mahindra Thar 2020 - फोटो : M&M

महिंद्रा थार

महिंद्रा की मोस्ट अवेटेड ऑल न्यू महिंद्रा थार दो अक्तूबर को लॉन्च होगी। नई चैसिस पर बनी थार पहले के मुकाबले लंबी होगी। खास बात यह होगी कि इसमें क्रूंज कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बैक सीट्स, कनवर्टीबल ऑप्शन जैसे कई फीचर मिलेंगे। वहीं यह पेट्रोल और डीजल इंजन में आएगी, साथ ही इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलेगा। थार की कीमत अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Be ready for adventure drive in India, Upcoming off road SUV launching in October
land rover defender 2021 - फोटो : land rover

लैंड रोवर डिफेंडर

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर को 15 अक्टूबर को भारत में उतारने की घोषणा की है। कंपनी ने इस मॉडल के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। फिलहाल डिफऱेंडर को शुरुआत में केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है, बाद इसे डीजल इंजन में भी पेश किया जाएगा। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 70 लाख रुपये से शुरू होगी। फिलहाल भारतीय बाजार में लैंड रोवर पोर्टफोलिया के विभिन्न मॉडल मसलन रेंज रोवर इवोक्यू, डिस्कवरी स्पोर्ट, रेंज रोवर वेलर, रेंज रोवर स्पोर्ट, डिस्कवरी और रेंज रोवर उपलब्ध हैं। जेएलआर भारत के 24 शहरों में 27 डीलरशिप के जरिये इन वाहनों की बिक्री करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Be ready for adventure drive in India, Upcoming off road SUV launching in October
MG Gloster - फोटो : MG Motor India

एमजी ग्लोस्टर

एमजी मोटर ने भारत की पहली ऑटोनॉमस (लेवल 1) प्रीमियम एसयूवी MG Gloster को हाल ही में पेश किया था। वहीं इसकी प्री बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे अक्तूबर के पहले सप्ताह में बिक्री के लिए उतारा जा सकता है। MG Gloster के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 2 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 218 PS की मैक्सिमम पावर और 480 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। हालांकि, इसके लोवर वेरिएंट में ग्राहकों को डीट्यून इंजन मिलेगा। Gloster में कई फर्स्ट-इन-सेग्मेंट फीचर्स दिए गए हैं। यह नई एसयूवी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ आएगी। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW) के साथ ऑटोमेटिक पार्किंग असिस्ट जैसे जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसकी कीमत 35 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

विज्ञापन
Be ready for adventure drive in India, Upcoming off road SUV launching in October
Mercedes Benz EQC - फोटो : For Refernce Only

मर्सिडीज-बेंज EQC

मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक कार का लग्जरी सेगमेंट में बेसब्री से इंतजार है। सही कहा जाए तो यह देश की पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार होगी। यह इस महीने सितंबर के आखिर तक कंपनी के शोरूम्स तक पहुंचेगी। इसमें ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी, जो 408 पीएस की पावर और  760 एनएम का टॉर्क देगी। इसमें 80kWh का बैटरी पैकक मिलेगा और फुल चार्ज में इसकी रेंज 400 किमी तक होगी। इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed