जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने अपनी नई अपडेटेड 2021 Tiguan Facelift एसयूवी की डिलीवरी ग्राहकों को देश में शुरू कर दी है। Volkswagen India ने भारतीय बाजार में 5-सीटर एसयूवी 2021 Volkswagen Tiguan को पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। नई टिगुआन उन चार एसयूवी में से एक है जिसे वाहन निर्माता ने देश में लॉन्च करने की घोषणा की थी।
Volkswagen Passenger Cars India (फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया) के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, "लॉन्च के एक महीने के भीतर, नई Tiguan ने ग्राहकों का महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षित किया है, जिससे यह एसयूवी Q1, 2022 के लिए सोल्ड आउट हो चुकी है। यह इस वैश्विक SUV को लेकर ग्राहकों की प्रतिक्रिया और सराहना का सबूत है। डिलीवरी की शुरुआत के साथ, हम अपने ग्राहकों को इस असली स्टनर कार को चलाते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं।"
2 of 6
Volkswagen Tiguan 2021
- फोटो : Volkswagen
इंजन और पावर
यह नया मॉडल सिर्फ पेट्रोल वैरिएंट में उपलब्ध है। Tiguan फेसलिफ्ट में एक नया 2.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-चार्ज पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 190 PS का अधिकतम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड रूप में दिया गया है। इस एसयूवी के लिए फॉक्सवैगन का 4MOTION ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है।
3 of 6
Volkswagen Tiguan 2021
- फोटो : Volkswagen
एडवांस्ड फीचर्स
नई Volkswagen Tiguan में काफी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। नई टिगुआन के इंटीरियर में डिजिटल वर्चुअल कॉकपिट ड्राइवर डिस्प्ले के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। एसयूवी में एक नया मॉड्यूलर इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है, जो वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, मल्टी-फोन पेयरिंग और वायरलेस एप-कनेक्ट की सुविधा देता है। इस एसयूवी में 30-कलर वाला एम्बिएंट लाइट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है जो इसके प्रीमियम वैल्यू को एक पायदान ऊपर ले जाता है। सुरक्षा की बात करें तो कार में छह एयरबैग और ड्राइव और सेफ्टी फीचर्स जैसे क्रूज कंट्रोल, एबीएस, ईएसपी, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा और ड्राइवर अलर्ट सिस्टम मिलते हैं।
4 of 6
Volkswagen Tiguan 2021
- फोटो : Volkswagen
नया लुक और डिजाइन
फॉक्सवैगन ने एसयूवी के एक्सटीरियर में कई बदलाव के साथ इसके लुक को काफी साफ-सुथरा रखा है। क्रोम एक्सेंट के साथ नए फ्रंट ग्रिल एसयूवी को एक स्टाइलिश लुक देते हैं। एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ एलईडी मैट्रिक्स हेडलैंप और त्रिकोणीय फॉग लैंप के साथ एक नया बंपर नई एसयूवी को अपने पिछले मॉडल की तुलना में खास बनाते हैं। टेलगेट के सेंटर में टिगुआन लेटरिंग के साथ स्लिमर एलईडी टेल लाइट्स के साथ, एसयूवी का रियर कॉम्पैक्ट दिखता है।
5 of 6
Volkswagen Tiguan 2021
- फोटो : Volkswagen
कलर ऑप्शन
टिगुआन को सात कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है। इसमें नाइटशेड ब्लू, प्योर व्हाइट, ओरिक्स व्हाइट, डीप ब्लैक, डॉल्फिन ग्रे, रिफ्लेक्स सिल्वर और किंग्स रेड जैसे रंग शामिल हैं।