फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volkswagen Price Hike: Taigun, Virtus और Tiguan को खरीदना होगा महंगा, जनवरी 2023 से बढ़ेगी कीमत

Fri, 16 Dec 2022 08:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen Price Hike Volkswagen to hike price from January 2023 News in Hindi
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
जर्मन की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen (फॉक्सवैगन) भारतीय बाजार में अपने पूरे मॉडल लाइन-अप की कीमतें फिर से बढ़ाने के लिए तैयार है। कंपनी ने एलान किया है कि उनके वाहनों पर बढ़ी हुई नई कीमतें 1 जनवरी, 2023 से लागू होंगी। फॉक्सवैगन इस समय भारतीय बाजार में कुल 3 उत्पाद बेचती है - Tiguan (टिगुआन), Taigun (टाइगुन) और Virtus (वर्टस)। Tiguan प्रीमियम सेगमेंट में आती है,  जबकि Taigun और Virtus 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के प्राइस रेंज में आनेवाली कारों की तलाश करने वाले खरीदारों की जरूरतों को पूरा करती हैं। 
Volkswagen Price Hike Volkswagen to hike price from January 2023 News in Hindi
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
शुरुआत में, ताइगुन को भारत में 10.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस दौरान, Taigun एसयूवी की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.55 लाख रुपये है। 
Volkswagen Price Hike Volkswagen to hike price from January 2023 News in Hindi
Volkswagen Taigun Anniversary Edition - फोटो : Volkswagen
हालांकि कार निर्माता ने इसका खुलासा नहीं किया है कि उसके मॉडल रेंज की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी। लेकिन कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कंपनी बढ़ती इनपुट लागत के एक हिस्से को अवशोषित करने का दावा कर रही है और यह मूल्य बढ़ोतरी आंशिक रूप से प्रभाव को कम कर देगी। इस तरह, यह माना जा सकता है कि फॉक्सवैगन वर्टस, टाइगुन और टिगुआन की कीमतों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Volkswagen Price Hike Volkswagen to hike price from January 2023 News in Hindi
Volkswagen Tiguan Exclusive Edition - फोटो : Volkswagen
इसके अलावा, कार निर्माता ने हाल ही में भारतीय बाजार में Volkswagen Tiguan Exclusive Edition (फॉक्सवैगन टिगुआन एक्सक्लूसिव एडिशन) लॉन्च किया है। यह मॉडल ब्रांड का वैश्विक बेस्ट-सेलर 2.0 लीटर टीएसआई इंजन के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 187 hp का पीक पावर और 320 Nm का अधिकतम टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन मिलता है, जो 4MOTION टेक्नोलॉजी के जरिए सभी व्हील्स को पावर देता है। 
विज्ञापन
Volkswagen Price Hike Volkswagen to hike price from January 2023 News in Hindi
Volkswagen Virtus - फोटो : Volkswagen
Taigun और Virtus की बात करें तो ये दोनों कारें MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, जिस पर स्कोडा स्लाविया और कुशक भी आधारित हैं। ये मॉडल दो इंजन विकल्पों - 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI EVO इंजन के साथ उपलब्ध हैं। 1.0-लीटर यूनिट एक 3-पॉट पेट्रोल इंजन है जो 114 bhp और 178 Nm अधिकतम टॉर्क का पीक पावर आउटपुट देता है। इसके साथ 6-स्पीड एमटी या 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। जबकि 1.5-लीटर यूनिट 148 hp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड MT और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ बेचा जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed