फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फॉक्सवैगन ने पोलो और वेंटो के टर्बो एडिशन को किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 15 Feb 2021 06:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 15 Feb 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen India launches Polo Turbo edition and Vento Turbo edition know price features and engine specifications volkswagen cars in india 2021
Volkswagen Polo - फोटो : Volkswagen (For Reference Ony)
Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने भारत में अपने फ्लैगशिप मॉडल - Polo (पोलो) और Vento (वेंटो) का 'टर्बो एडिशन' लॉन्च किया है। फॉक्सवैगन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पोलो और वेंटो के नए टर्बो संस्करण की बुकिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही कंपनी की डीलरशिप पर भी इन दोनों कारों की बुकिंग कराई जा सकती है। 
Volkswagen India launches Polo Turbo edition and Vento Turbo edition know price features and engine specifications volkswagen cars in india 2021
Volkswagen Polo - फोटो : Volkswagen (For Reference Ony)
इंजन
पोलो और वेंटो का नया टर्बो एडिशन कम्फर्टलाइन वेरिएंट में उपलब्ध है। दोनों कारों में फॉक्सवैगन का 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड स्ट्रैटिफाइड इंजेक्शन (टीएसआई) इंजन मिलता है। यह इंजन 5000-5500 rpm पर 81 kW का अधिकतम पावर और 1750-4000 rpm पर 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। 
Volkswagen India launches Polo Turbo edition and Vento Turbo edition know price features and engine specifications volkswagen cars in india 2021
Volkswagen Vento - फोटो : Volkswagen (For Reference Ony)
फीचर्स और कलर
दोनों कारों के टर्बो एडिशन में चमकदार ब्लैक स्पॉइलर, ORVM कैप्स, फेंडर बैज और स्पोर्टी सीट कवर सहित कई फीचर्स दिए गए हैं। नए टर्बो एडिशन मॉडल के कलर स्कीम की बात करें तो ह पोलो और वेंटो में मिलने वाले सभी रंगों पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Volkswagen India launches Polo Turbo edition and Vento Turbo edition know price features and engine specifications volkswagen cars in india 2021
Volkswagen Polo And Vento - फोटो : Volkswagen (For Reference Ony)
फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, "फॉक्सवैगन के मूल में एक्सेसिबिलिटी है और हमारी लगातार कोशिश रही है कि हम ग्राहकों को सुरक्षित और बेहतरीन जर्मन-इंजन वाले उत्पादों को एक मजेदार अनुभव के साथ पेश करें। टर्बो एडिशन के साथ, हमारा उद्देश्य हमारे लोकप्रिय उत्पाद - पोलो और वेंटो को बेहतर बनाकर पेश करना है जो जहीन भारतीय ग्राहकों को अपील करते हैं।" 
विज्ञापन
Volkswagen India launches Polo Turbo edition and Vento Turbo edition know price features and engine specifications volkswagen cars in india 2021
Volkswagen Polo And Vento - फोटो : Volkswagen (For Reference Ony)
कीमत
नई पोलो टर्बो एडिशन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रखी गई है, जबकि नए वेंटो टर्बो एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये रखी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed