{"_id":"60a514a4f667f06e01648491","slug":"voge-er-10-electric-bike-launched-in-italy-voge-er-10-electric-motorcycle-price-voge-er10-range","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Voge ER10 इलेक्ट्रिक बाइक: फुल चार्ज में चलती है 100 किमी, जानें कीमत और शानदार फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Voge ER10 इलेक्ट्रिक बाइक: फुल चार्ज में चलती है 100 किमी, जानें कीमत और शानदार फीचर्स
Wed, 19 May 2021 07:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 19 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Voge ER10 Electric Bike
- फोटो : Voge
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) की मांग में इजाफा हुआ है। बढ़ते बाजार और ईवी में ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए नए इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड अपने एक नए-नए उत्पाद पेश कर रहे हैं। इनमें से कुछ ब्रांड ऐसे हैं जिनके बारे में आमतौर पर हमने सुना भी नहीं है। Voge एक ऐसा ब्रांड है जो टू-व्हीलर सेगमेंट के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस मुहैया कराता है। Voge ने इटली के बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Voge ER10 को उतारा है।
Voge ER10 Electric Bike
- फोटो : Voge
फ्लैगशिप बाइक में शुमार
बता दें कि Voge चीन की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Loncin Motorcycle (लॉन्सिन मोटरसाइकिल) की सहयोगी ब्रांड है। Voge काफी पुराना और जाना-माना ब्रांड है। इसने हाल ही में यूरोपी बाजार में 500DS और 650DS जैसे अपने कुछ मॉडलों को लॉन्च किया था। इसके अलावा कंपनी ने फ्रांस के बाजार में Voge 300DS नाम से एक एंट्री-लेवल एडवेंचर बाइक भी पेश किया है। अब इस चीनी ब्रांड ने इटैलियन बाजारों में ई-बाइक ER10 नाम की एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की है। यह कंपनी के मौजूदा लाइनअप में इसके फ्लैगशिप उत्पादों में से एक होगी।

लुक और डिजाइन
Voge ER10 इलेक्ट्रिक बाइक की बात करें तो यह शार्प लुक वाली नेकेड मोटरसाइकिल है। इसका लुक काफी स्पोर्टी और आकर्षक है और इसके डिजाइन को बहुत सिंपल रखा गया है। खास बात यह है कि इसमें सिंगल सीट मिलती है, जिससे इस पर सिर्फ एक व्यक्ति सवारी कर सकता है। इटली के काफी कॉम्पीटिशन वाले दोपहिया वाहन बाजार में ER10 की टक्कर 125cc की पारंपरिक रूप से इंटरनल कंब्शन इंजन वाले मोटरसाइकिलों से होगी। इटली में इसे चलाने के लिए सिर्फ A1-B लाइसेंस की जरूरत होगी। यानी 16 साल के युवा भी इस बाइक के चला सकेंगे। बाइक का वजन सिर्फ 115 किलोग्राम है। बाइक का व्हीलबेस 1390 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है।

पावर और ड्राइविंग रेंज
इस बाइक में 3.7kWh का बैटरी पैक और 60V/6KW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। यह मोटर 11.93 bhp का पावर और 12.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी बैटरी 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज होने पर यह बाइक 100 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है। बाइक की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।

फीचर्स और कीमत
Voge ER10 इलेक्ट्रिक बाइक में LED लाइट वाला LCD डैशबोर्ड मिलता है। इसमें बैटरी इंडिकेटर, USB सॉकेट के साथ फ्यूल टैंक में लोडिंग कम्पार्टमेंट और दो अलग-अलग राइडिंग मोड्स भी मिलता है। बाइक के फ्यूल टैंक के नीचे बैटरी पैक और रियर व्हील्स की तरफ इलेक्ट्रिक मोटर है। Voge ER10 इलेक्ट्रिक बाइक में फ्रंट में टेलेस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन और रियर में सिंगल शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन मिलता है। खास बात यह है कि इस बाइक में डुअल चैनल एबीएस (एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है। Voge ER10 इलेक्ट्रिक बाइक की इटली के बाजार में कीमत 6,590 यूरो रखी गई है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह करीब 5.86 लाख रुपये है।