फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Sales: नवंबर 2025 में भारत में विनफास्ट की ईवी बिक्री टेस्ला से छह गुना अधिक, फाडा के आंकड़ों से खुलासा

Tue, 09 Dec 2025 06:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Dec 2025 06:10 PM IST
सार

नवंबर 2025 में भारत में टेस्ला की 48 यूनिट्स की तुलना में विनफास्ट ने 291 यूनिट्स बेचीं। जो कम कीमतों और लोकल असेंबली की वजह से हुआ। जबकि टाटा मोटर्स ईवी बिक्री में सबसे आगे रही।

विज्ञापन
VinFast Outsells Tesla Sixfold in India November 2025 EV Sales Data Electric Cars Sales
Vinfast Electric Car - फोटो : Vinfast
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) (फाडा) द्वारा जारी ताजा खुदरा बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 में वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता VinFast (विनफास्ट) ने भारत में Tesla (टेस्ला) की तुलना में छह गुना अधिक ईवी बेचीं। यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है जब दोनों कंपनियां भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं।


यह भी पढ़ें - HR88B-8888: हरियाणा के व्यक्ति ने ₹1.17 करोड़ की बोली को अब बताया 'बेकार', परिवार के दबाव में नहीं किया भुगतान
VinFast Outsells Tesla Sixfold in India November 2025 EV Sales Data Electric Cars Sales
2025 Tesla Model Y - फोटो : X/@Tesla
VinFast की बिक्री में 122% की जबरदस्त मासिक वृद्धि
नवंबर 2025 में विनफास्ट ने कुल 291 इलेक्ट्रिक कारें डिलीवर कीं, जबकि टेस्ला केवल 48 यूनिट्स बेच सकी। भले ही ये संख्या बड़े पैमाने पर छोटी लगती है, लेकिन दोनों कंपनियों की भारतीय बाजार में स्थिति का अंतर साफ दिखाती है।

विनफास्ट ने अक्तूबर 2025 में 131 कारें बेची थीं, जो नवंबर में बढ़कर 291 हो गईं। यानी 122.14 प्रतिशत की प्रभावशाली मासिक बढ़ोतरी। टेस्ला की बिक्री भी 40 से बढ़कर 48 यूनिट्स हुई, लेकिन यह वृद्धि केवल 20 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें - VIP Number: नोएडा में लगी रिकॉर्ड बोली, वीआईपी नंबर UP16FH 0001 27.5 लाख रुपये में नीलाम

यह भी पढ़ें - Vehicles Ban: हरियाणा में एक जनवरी से एग्रीगेटर फ्लीट में नए पेट्रोल-डीजल वाहन बंद, केवल CNG और EV की अनुमति
VinFast Outsells Tesla Sixfold in India November 2025 EV Sales Data Electric Cars Sales
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
इस दौरान, टाटा मोटर्स भारतीय ईवी बाजार की सरातज बनी रही। कंपनी ने नवंबर में 6,153 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जो उसके मजबूत मॉडल रेंज और व्यापक डीलर नेटवर्क का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें - ICE: ईवी को लेकर असमंजस बढ़ा, दुनिया भर में कार खरीदार दोबारा पेट्रोल-डीजल वाहनों की ओर लौट रहे हैं 

यह भी पढ़ें - Winter Car Care: सर्दियों में कैसे करें कार की देखभाल? बैटरी, टायर और इंजन को ठंड से बचाने के जरूरी टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन
VinFast Outsells Tesla Sixfold in India November 2025 EV Sales Data Electric Cars Sales
VinFast VF7 Electric SUV - फोटो : VinFast
VinFast की बिक्री Tesla से आगे क्यों निकली
विनफास्ट ने सितंबर 2025 में भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से प्रवेश किया था और शुरुआत में ही दो स्थानीय रूप से एसेम्बल्ड मॉडल VF6 और VF7 लॉन्च किए। VF6 की एक्स-शोरूम कीमत 16.49 लाख रुपये है, जबकि VF7 20.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर उपलब्ध है। स्थानीय असेंबली ने कंपनी को कीमतें मुख्यधारा की ईवी सेगमेंट के अनुरूप रखने में मदद की, जहां वर्तमान में सबसे अधिक मांग है।

यह भी पढ़ें - Parking: उत्तराखंड में 191 नए पार्किंग प्रोजेक्ट शुरू होंगे, मल्टी-लेवल, ऑटोमेटेड और टनल पार्किंग भी शामिल 

यह भी पढ़ें - NHAI: स्कैनर खराब होने पर नहीं लगाया जा सकता जुर्माना, अब एनएचएआई यात्री को देगा 10 हजार रुपये 
विज्ञापन
VinFast Outsells Tesla Sixfold in India November 2025 EV Sales Data Electric Cars Sales
Tesla Model Y - फोटो : Tesla
दूसरी ओर, टेस्ला अभी भी भारत में केवल एक मॉडल Model Y बेचती है, जो पूरी तरह इम्पोर्टेड है और 59.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इतनी ऊंची कीमत इसे प्रीमियम श्रेणी में रखती है, जहां मांग सीमित है। 

विनफास्ट और टेस्ला के बीच कीमतों का यही बड़ा फर्क उनकी बिक्री के अंतर को साफ तौर पर दर्शाता है। 

यह भी पढ़ें - Petrol Ban: यूरोपीय पेट्रोल-डीजल प्रतिबंध पर कार कंपनियों की आखिरी कोशिश, क्या 2035 की समयसीमा टल सकती है? 

यह भी पढ़ें - EV Battery: सर्दियों में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय न करें ये गलती, वरना बैटरी की लाइफ होगी कम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed