{"_id":"69380bbf44f9bf757b047977","slug":"haryana-man-backs-out-of-record-1-17-crore-bid-for-vip-plate-hr88b-8888-cites-family-pressure-2025-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HR88B-8888: हरियाणा के व्यक्ति ने ₹1.17 करोड़ की बोली को अब बताया 'बेकार', परिवार के दबाव में नहीं किया भुगतान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
HR88B-8888: हरियाणा के व्यक्ति ने ₹1.17 करोड़ की बोली को अब बताया 'बेकार', परिवार के दबाव में नहीं किया भुगतान
Tue, 09 Dec 2025 05:15 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:15 PM IST
सार
हरियाणा के सुधीर कुमार ने 26 नवंबर को वीआईपी नंबर प्लेट HR88B-8888 के लिए 1.1 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाकर सुर्खियों में छा गए थे। अब उनका कहना है कि यह नंबर इतना कीमती नहीं है।
विज्ञापन
Representative Image
- फोटो : Bentley
विस्तार
हरियाणा के आईटी प्रोफेशनल सुधीर कुमार, जिन्होंने 26 नवंबर को वीआईपी नंबर प्लेट HR88B-8888 के लिए 1.17 करोड़ रुपये की अभूतपूर्व बोली लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं, अब पीछे हट गए हैं। उन्होंने कहा कि यह नंबर "इतनी कीमत के लायक नहीं" है और आगे से वह महंगी ऑनलाइन नीलामियों में हिस्सा नहीं लेंगे।
सुधीर, जिन्हें वीआईपी नंबरों का शौक है, पहले से ही अपनी चार गाड़ियों पर 0777 वाला नंबर इस्तेमाल करते हैं। एक ज्योतिषी ने उन्हें बताया था कि 8888 नंबर उनके लिए और भी ज्यादा शुभ रहेगा, इसलिए उन्होंने बोली लगाई।
यह भी पढ़ें - VIP Number: नोएडा में लगी रिकॉर्ड बोली, वीआईपी नंबर UP16FH 0001 27.5 लाख रुपये में नीलाम
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Vehicles Ban: हरियाणा में एक जनवरी से एग्रीगेटर फ्लीट में नए पेट्रोल-डीजल वाहन बंद, केवल CNG और EV की अनुमति

परिवार के दबाव में भुगतान नहीं किया
सुधीर ने बताया कि तेज मुकाबले के चलते बोली 1.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, और वे भी उसमें बह गए। उन्होंने कहा, "इस पर जो हंगामा हो रहा है, वह बेवजह है। अब मैं निजी तौर पर नंबर खरीदूंगा।"
सुधीर ने हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने संपत्ति रिकॉर्ड की किसी भी जांच का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें - ICE: ईवी को लेकर असमंजस बढ़ा, दुनिया भर में कार खरीदार दोबारा पेट्रोल-डीजल वाहनों की ओर लौट रहे हैं

परिवहन मंत्री ने आदेश दिया जांच का
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने सुधीर कुमार की आय और संपत्ति की विस्तृत जांच का आदेश दिया है। सुधीर रोमुलस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं, जो एक ट्रांसपोर्टेशन सर्विस कंपनी है।
विज ने कहा, "ऑनलाइन नीलामी में कई लोगों ने 8888 नंबर के लिए बोली लगाई थी। लेकिन सर्वोच्च बोली लगाने के बावजूद सुधीर कुमार ने भुगतान नहीं किया और उनका 11,000 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हो गया। अब यह नंबर दोबारा नीलाम किया जाएगा।"
उन्होंने विभाग को यह भी जांचने को कहा कि क्या सुधीर के पास वास्तव में इतनी बड़ी बोली का भुगतान करने की क्षमता थी।
यह भी पढ़ें - Winter Car Care: सर्दियों में कैसे करें कार की देखभाल? बैटरी, टायर और इंजन को ठंड से बचाने के जरूरी टिप्स

भारत का सबसे महंगा रजिस्ट्रेशन नंबर बना HR88B8888
यह प्लेट देश की अब तक की सबसे महंगी वाहन नंबर प्लेट बन गई है। केवल 50,000 रुपये की बेस प्राइस से शुरू हुई नीलामी में कुल 45 आवेदन आए और बोली तेजी से बढ़ते हुए 1.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
सुधीर ने भुगतान न करने की वजह बताई, "परिवार के दबाव और व्यस्त शेड्यूल की वजह से 1.17 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं कर पाया। मैं पहले ही 0777 नंबर खरीद चुका था। मुझे यह भी पता नहीं चला कि HR88B8888 मुझे आवंटित हो गया है, जब तक मीडिया के फोन आने शुरू नहीं हुए।"
यह भी पढ़ें - Parking: उत्तराखंड में 191 नए पार्किंग प्रोजेक्ट शुरू होंगे, मल्टी-लेवल, ऑटोमेटेड और टनल पार्किंग भी शामिल
यह भी पढ़ें - NHAI: स्कैनर खराब होने पर नहीं लगाया जा सकता जुर्माना, अब एनएचएआई यात्री को देगा 10 हजार रुपये

हरियाणा में VIP नंबरों की नीलामी कैसे होती है
हरियाणा हर हफ्ते वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी करता है। शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक आवेदन भरे जाते हैं और बुधवार शाम 5 बजे तक बोली जारी रहती है। पूरी प्रक्रिया fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन चलती है।
यह भी पढ़ें - Petrol Ban: यूरोपीय पेट्रोल-डीजल प्रतिबंध पर कार कंपनियों की आखिरी कोशिश, क्या 2035 की समयसीमा टल सकती है?

क्यों खास है यह नंबर
HR88B8888 का आकर्षण इसकी अनोखी संरचना है-
HR - राज्य कोड,
88 - संबंधित आरटीओ,
B - वाहन सीरीज को दर्शाता है,
और 8888 - वह विशिष्ट नंबर है।
बड़ी "B" अक्षर की बनावट भी "8" जैसी दिखती है, जिससे नंबर प्लेट विजुअल रूप से एक लंबी "8" की सीरीज जैसी लगती है।
यह भी पढ़ें - EV Battery: सर्दियों में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय न करें ये गलती, वरना बैटरी की लाइफ होगी कम