फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Vitara Brezza से भी महंगा है Vespa का यह स्कूटर, अब 2 लाख रुपये हुआ सस्ता

Wed, 06 May 2020 12:10 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 06 May 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Vespa 946 Emporio Armani scooter becomes cheaper 2 lakh rupees know price and features
Vespa 946 Emporio Armani scooter - फोटो : Social Media

Piaggio India कंपनी ने Vespa 946 Emporio Armani नाम का एक स्कूटर लॉन्च किया था। इस स्कूटर को दुनिया के जानेमाने डिजाइनर Emporio Armani ने डिजाइन किया था। स्कूटर को Giorgio Armani और Piaggio ने मिलकर इटली में बनाया था। यह बेहद खूबसूरत स्कूटर है। इस स्कूटर का लुक लोगों को काफी आकर्षित करता है। अब कंपनी ने इस स्कूटर के दामों में दो लाख रुपये की कटौती की है। 

Vespa 946 Emporio Armani scooter becomes cheaper 2 lakh rupees know price and features
Vespa 946 Emporio Armani scooter - फोटो : Social Media

भारतीय बाजार में इसकी सिर्फ तीन यूनिट

बता दें कि कंपनी ने इस स्कूटर को Armani की 40वीं वर्षगांठ और Piaggio ग्रुप की 130वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए तैयार किया गया था। इसलिए इस स्कूटर को खास तरह से डिजाइन किया गया था। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी सिर्फ तीन यूनिट ही बनाई हैं। इस पर Armani की सिग्नेचर कलर पैलेट दी गई हैं। अन्य स्कूटरों के मुकाबले इस स्कूटर की कीमत बेहद ज्यादा है।  

Vespa 946 Emporio Armani scooter becomes cheaper 2 lakh rupees know price and features
Vespa 946 Emporio Armani scooter - फोटो : Social Media

कीमत 12.04 लाख रुपये

कंपनी ने लॉन्च के दौरान इस स्कूटर की कीमत 12.04 लाख रुपये रखी थी। जिसमें अब दो लाख रुपये की कटौती की है। स्कूटर में हेडलैंप सहित इसकी सीट को ब्राउन लेदर से तैयार किया है। वहीं इसके इंजन पर एल्यूमीनियम ब्लॉक का इस्तेमाल किया गया है।  इसमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग कंट्रोल के साथ फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी दिया है जो इंजन को स्मूथ बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vespa 946 Emporio Armani scooter becomes cheaper 2 lakh rupees know price and features
Vespa 946 Emporio Armani scooter - फोटो : Social Media

स्कूटर को 2016 में बनाया

इसके फ्रंट में 220 एमएम डुअल डिस्क ब्रेक, रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक, डुअल चैनल  ABS, 12-इंच अलॉय व्हील्स और एक हेंडक्राफ्टेड लेदर सीट दी गई है। इस स्कूटर को 2016 में बनाया गया था। कंपनी ने अब इसकी कीमत दो लाख रुपये कम कर दी है यानी अब यह आपको 10 लाख रुपये में मिल जाएगा।
विज्ञापन
Vespa 946 Emporio Armani scooter becomes cheaper 2 lakh rupees know price and features
Vespa 946 Emporio Armani scooter - फोटो : Social Media

बता दें कि पहली बार Armani दुनिया में किसी टू-व्हीलर कंपनी के साथ शामिल हुआ है। स्कूटर आपको मैट ब्लैक रंग में देखने को मिलेगा। हालांकि स्कूटर की कीमत में दो लाख रुपये की कटौती करने के पीछे क्या कारण है इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन दो लाख रुपये की कटौती के बाद भी यह स्कूटर काफी महंगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed