फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कई एक्टर्स को सुपर स्टार बना चुकी हैं ये शानदार कारें, आज भी देखते ही लट्टू हो जाते हैं लोग

Wed, 06 May 2020 07:52 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 06 May 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
The Most Iconic Movie Cars Of All Time liked like a star actor
Cars - फोटो : Social Media

सिनेमा के इतिहास में बहुत सारी कारों ने एंट्री मारी है। लेकिन इनमें से कुछ ही कारें हैं जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। ज्यादातर फिल्मों में कारें होती हैं लेकिन उनमें कुछ कारें इतनी लोकप्रिय हो जाती हैं जैसे कि फिल्म के पात्र। आइए हम आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताते हैं जिन्होंने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है और उन्हें देखते ही लोग आज भी लट्टू हो जाते है...

The Most Iconic Movie Cars Of All Time liked like a star actor
1968 FORD MUSTANG BULLITT GT - फोटो : Social Media

1968 FORD MUSTANG BULLITT GT

FORD की MUSTANG BULLITT GT कार अपने समय की दिग्गज कार है। इसे 1968 में बनी फिल्म BULLITT में दिखाया गया था। इस कार में अमेरिकी फिल्म जगत के लिजेंड Steve McQueen भी सवार हुए। Steve McQueen ने इस फिल्म के कुछ शॉट्स को Warner Bros में फिल्माया है। इनमें से ज्यादातर दृश्य किसी का पीछा करने वाले और कुछ सीन सैन फ्रांसिस्को की पहाड़ियों पर भी लिए गए हैं। बता दें कि इस कार को कुछ समय पहले ही 3.4 मिलियन डॉलर में बेचा गया है। हालांकि यह कार किसने खरीदी है इसकी कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि जिनके पास भी यह कार है वह उसका पूरा ख्याल रख रहे होंगे। यदि आप Steve McQueen और कारों से प्यार करते हैं तो आप इनकी फिल्म LeMans देखना न भूलें।

The Most Iconic Movie Cars Of All Time liked like a star actor
1968 FORD MUSTANG BULLITT GT - फोटो : Social Media

1971 MUSTANG ‘ELEANOR’

Nicholas Cage स्टारर फिल्म GONE IN 60 SECONDS में MUSTANG ‘ELEANOR’ कार को दिखाया गया था। इस कार को फोर्ड कंपनी ने 1971 में लॉन्च किया था। हालांकि यह तब इतनी पॉपुलर नहीं थी। लेकिन फिल्म में  Nicholas Cage के पास दिखाई गई यह कार बाद में काफी लोकप्रिय हो गई। जिसे लोग आज भी काफी पसंद करते हैं। बता दें कि इस कार को 1973 में दोबारा अपडेट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Most Iconic Movie Cars Of All Time liked like a star actor
BATMOBILE TUMBLER - फोटो : Social Media

BATMOBILE / TUMBLER 

BATMOBILE / TUMBLER अपने समय की लोकप्रिय कारों में से एक है। इसे THE DARK KNIGHT फिल्म में दिखाया गया था। फिल्म में BATMOBILE / TUMBLER के रास्ते में आने वाली हर चीज को ध्वस्त करते हुए दिखाया गया है। बता दें कि कार को विशेष रूप से ब्रिटेन में बनाया और डिजाइन किया गया है, वहीं इसका इस्तेमाल भी ज्यादातर ब्रिटेन में ही किया गया। इसे बनाने में 20 लोगों की टीम ने कड़ी मेहनत की थी।  

विज्ञापन
The Most Iconic Movie Cars Of All Time liked like a star actor
Aston Martin DB5 - फोटो : Social Media

ASTON MARTIN DB5 

ASTON MARTIN DB5 कार को दुनिया की सबसे पॉपुलर कार कहा जाता है। ASTON MARTIN DB5 कार को 1963 में लॉन्च किया गया था। कार को बेहद शानदार लुक में पेश किया गया। इसे 1964 में आई फिल्म Golden finger में भी दिखाया गया था। इस कार की पहचान जेम्स बांड फिल्मों में लगातार आने के बाद बनी है। इसलिए इसे  BOND कार के नाम से भी जाना जाता है। इस कार को जेम्स बांड के गेम्स में भी दिखाया गया है। Aston Martin DB5 को पिछले साल 6,385,000 डॉलर यानी करीब 45.37 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया है। बता दें कि यह नीलामी में बिकने वाली अब तक की सबसे महंगी BOND कार बन गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed