Piaggio India कंपनी ने Vespa 946 Emporio Armani नाम का एक स्कूटर लॉन्च किया था। इस स्कूटर को दुनिया के जानेमाने डिजाइनर Emporio Armani ने डिजाइन किया था। स्कूटर को Giorgio Armani और Piaggio ने मिलकर इटली में बनाया था। यह बेहद खूबसूरत स्कूटर है। इस स्कूटर का लुक लोगों को काफी आकर्षित करता है। अब कंपनी ने इस स्कूटर के दामों में दो लाख रुपये की कटौती की है।
Maruti Vitara Brezza से भी महंगा है Vespa का यह स्कूटर, अब 2 लाख रुपये हुआ सस्ता
भारतीय बाजार में इसकी सिर्फ तीन यूनिट
बता दें कि कंपनी ने इस स्कूटर को Armani की 40वीं वर्षगांठ और Piaggio ग्रुप की 130वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए तैयार किया गया था। इसलिए इस स्कूटर को खास तरह से डिजाइन किया गया था। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी सिर्फ तीन यूनिट ही बनाई हैं। इस पर Armani की सिग्नेचर कलर पैलेट दी गई हैं। अन्य स्कूटरों के मुकाबले इस स्कूटर की कीमत बेहद ज्यादा है।
कीमत 12.04 लाख रुपये
कंपनी ने लॉन्च के दौरान इस स्कूटर की कीमत 12.04 लाख रुपये रखी थी। जिसमें अब दो लाख रुपये की कटौती की है। स्कूटर में हेडलैंप सहित इसकी सीट को ब्राउन लेदर से तैयार किया है। वहीं इसके इंजन पर एल्यूमीनियम ब्लॉक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग कंट्रोल के साथ फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी दिया है जो इंजन को स्मूथ बनाता है।
स्कूटर को 2016 में बनाया
इसके फ्रंट में 220 एमएम डुअल डिस्क ब्रेक, रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक, डुअल चैनल ABS, 12-इंच अलॉय व्हील्स और एक हेंडक्राफ्टेड लेदर सीट दी गई है। इस स्कूटर को 2016 में बनाया गया था। कंपनी ने अब इसकी कीमत दो लाख रुपये कम कर दी है यानी अब यह आपको 10 लाख रुपये में मिल जाएगा।
बता दें कि पहली बार Armani दुनिया में किसी टू-व्हीलर कंपनी के साथ शामिल हुआ है। स्कूटर आपको मैट ब्लैक रंग में देखने को मिलेगा। हालांकि स्कूटर की कीमत में दो लाख रुपये की कटौती करने के पीछे क्या कारण है इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन दो लाख रुपये की कटौती के बाद भी यह स्कूटर काफी महंगा है।