Tesla (टेस्ला) पर अमेरिकी समान रोजगार अवसर आयोग द्वारा नस्लीय भेदभाव के लिए मुकदमा दायर किया गया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि इलेक्ट्रिक कार ब्रांड कैलिफोर्निया में अपने प्लांट में अल्पसंख्यकों के लिए प्रतिकूल कार्य वातावरण की अनदेखी करने का दोषी है।
टेस्ला पर पहले भी पूर्व कर्मचारियों द्वारा उसके फ्रेमोंट कारखाने में नस्लीय भेदभाव की शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है। जबकि कंपनी ने इस तरह के आरोपों का दृढ़ता से खंडन किया है। लेकिन इस बार अमेरिकी समान रोजगार अवसर आयोग है जो एलन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी पर कार्रवाई कर रहा है। एजेंसी द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि टेस्ला ने अश्वेत श्रमिकों को 'गंभीर या व्यापक नस्लीय उत्पीड़न' का शिकार बनाया है, जबकि आधिकारिक शिकायत दर्ज करने वालों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई भी की है।
3 of 4
Tesla Car Plant
- फोटो : Tesla
टेस्ला को कैलिफोर्निया की नागरिक अधिकार एजेंसी के गुस्से का भी सामना करना पड़ा है, जिसने पहले कंपनी पर अश्वेत कर्मचारियों द्वारा 'बड़े पैमाने पर नस्लवाद' की शिकायतों पर आंखें मूंदने का आरोप लगाया था। ओवेन डियाज का मामला काफी समय तक सुर्खियों में रहा था। डियाज ने 2017 में टेस्ला के खिलाफ मुकदमा दायर किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें नस्लवादी दुर्व्यवहार और शत्रुतापूर्ण कार्य वातावरण का सामना करना पड़ा था। अक्तूबर 2021 में खत्म हुए मुकदमे में एक अदालत ने टेस्ला को 137 मिलियन डॉलर (करीब 11 अरब 38 करोड़ रुपये) का भुगतान करने का आदेश दिया था। उन्होंने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और फिर से मुकदमा चलाने की मांग की। इसमें टेस्ला को आखिरकार 3.2 मिलियन डॉलर (करीब 26 करोड़ 58 लाख रुपये) का भुगतान करने के लिए कहा जाएगा। कई लोगों ने इसे टेस्ला की जीत के रूप में देखा, हालांकि ब्रांड की छवि को नुकसान जारी है।
4 of 4
Tesla Car Plant
- फोटो : Tesla
फ्रेमोंट का प्लांट मॉडल 3, मॉडल एस, मॉडल वाई और मॉडल एक्स जैसे कुछ बहुत लोकप्रिय टेस्ला मॉडल का उत्पादन करता है। लेकिन भले ही टेस्ला गुजरते समय के साथ नई बिक्री और उत्पादन के शिखर पर पहुंच रहा है, लेकिन मैन्युफेक्चरिंग प्लांट का हिस्सा बनने के लिए नियुक्त सभी लोगों के साथ शायद सब कुछ ठीक नहीं है।