{"_id":"6516c6311656e0070007fb36","slug":"upcoming-car-launches-in-october-2023-upcoming-car-launches-in-india-october-2023-2023-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming Car Launches: टाटा पंच ईवी से लेकर मैग्नाइट कुरो तक... अक्तूबर में लॉन्च हो सकती हैं ये कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Upcoming Car Launches: टाटा पंच ईवी से लेकर मैग्नाइट कुरो तक... अक्तूबर में लॉन्च हो सकती हैं ये कारें
Fri, 29 Sep 2023 06:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 29 Sep 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर के त्योहारी महीने में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित कई नई कारें लॉन्च होने की उम्मीद है। जहां कुछ कार निर्माता पहले ही अपने नए मॉडल पेश करने की पुष्टि कर चुके हैं, वहीं कुछ अन्य के अगले महीने सड़कों पर आने की उम्मीद है। कुछ बहुप्रतीक्षित लॉन्च टाटा मोटर्स से हैं। कार निर्माता सितंबर में नेक्सन और नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट एसयूवी की लॉन्चिंग के साथ नई गाड़ियां उतारने की होड़ में है। अगले महीने टाटा मोटर्स की ओर से तीन और नई कारें डेब्यू की जा सकती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन सी संभावित कारें हैं जो अक्तूबर में भारत में लॉन्च हो सकती हैं।
Nissan Magnite Kuro Teaser
- फोटो : Nissan
Nissan Magnite Kuro
जापानी कार निर्माता ने पहले ही अक्तूबर में अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल मैग्नाइट एसयूवी का एक स्पेशल एडिशन लॉन्च करने का एलान कर दिया है। निसान ने सितंबर में मैग्नाइट कुरो स्पेशल एडिशन के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। एसयूवी के लिए बुकिंग पूरे भारत में निसान डीलरशिप और ऑटोमेकर की आधिकारिक वेबसाइट पर 11,000 की राशि पर की जा सकती है। निसान मैग्नाइट कुरो स्पेशल एडिशन एसयूवी को आगामी आईसीसी विश्व कप के साथ अपने जुड़ाव के उपलक्ष्य में लॉन्च किया जाएगा। मैग्नाइट एसयूवी टूर्नामेंट की आधिकारिक कार होगी। स्पेशल एडिशन मैग्नाइट को XV MT, Turbo XV MT और Turbo XV CVT जैसे वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

Tata Punch EV Spied
- फोटो : Instagram/Photulogy
Tata Punch EV
उम्मीद है कि टाटा मोटर्स अक्तूबर के आखिर तक पंच एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करेगी। कार निर्माता ने पहले पुष्टि की थी कि वह इस साल के आखिर तक तीन इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करेगी। इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट इन तीनों में पहली था। पंच ईवी अलगी कार होगी जिसकी लॉन्च तारीख चालू त्योहारी सीजन के दौरान होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले पंच ईवी को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि पंच ईवी हैरियर और सफारी जैसी प्रमुख एसयूवी से प्रेरित होकर रीडिजाइन किए गए फ्रंट लुक के साथ आएगी। इसमें वर्टिकली स्टैक्ड एलईडी हेडलाइट सेटअप के साथ-साथ डिजिटल लोगो के साथ टाटा का नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है, जिसे नेक्सन ईवी में पहली बार पेश किया गया था।

2023 Tata Safari Facelift Spied
- फोटो : Team-BHP
Tata Harrier and Safari facelift
टाटा मोटर्स द्वारा अपनी दो प्रमुख एसयूवी जैसे हैरियर और सफारी के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की भी उम्मीद है। दोनों एसयूवी को लॉन्च से पहले महीनों तक टेस्टिंग करते देखा गया है। एसयूवी में अपडेटेड ग्रिल और वर्टिकल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और एलईडी डीआरएल के नए सेट के साथ नए डिजाइन वाले फ्रंट फेस के साथ आने की उम्मीद है। दोनों एसयूवी के इंजन में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।