फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Cars in October: अक्तूबर में लॉन्च होने वाली हैं ये टॉप 5 कारें, जानें डिटेल्स

Fri, 06 Oct 2023 03:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 06 Oct 2023 03:49 PM IST
विज्ञापन
upcoming car launches in october 2023 upcoming cars in india october 2023 upcoming cars in october 2023
citroen c3 aircross interior - फोटो : For Refernce Only
भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में सितंबर का महीना नए लॉन्च और डेब्यू से भरा रहा। त्योहारी सीजन के आसपास उपभोक्ताओं के बीच सकारात्मक खरीदारी भावना के साथ, बाजार अक्तूबर में और भी ज्यादा रोमांचक लॉन्च देखने के लिए तैयार है। यहां हम आपको इस महीने लॉन्च होने वाली टॉप अपकमिंग कारों के बारे में बता रहे हैं।
upcoming car launches in october 2023 upcoming cars in india october 2023 upcoming cars in october 2023
Citroen C3 Aircross SUV - फोटो : Citroen India
Citroen C3 Aircross
इस साल अप्रैल में पेश की गई Citroen ने अभी तक C3 एयरक्रॉस को पूरी तरह से आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है। हालांकि फ्रेंच निर्माता ने पिछले महीने एसयूवी के बेस वैरिएंट की कीमतों का एलान किया था।लेकिन सी3 एयरक्रॉस के अन्य वैरिएंट्स की कीमतों का खुलासा होना बाकी है। आगामी ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी की प्रतिद्वंद्वी C3 एयरक्रॉस की डिलीवरी 15 अक्तूबर से शुरू होने की उम्मीद है। तब पूरे लाइनअप की कीमतों की घोषणा की जाएगी।

C3 एयरक्रॉस में एक 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो 109 bhp और 190 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। शुरुआत में, इस इंजन को विशेष रूप से 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। कंपनी इस मॉडल के ऑटोमैटिक वैरिएंट के साथ-साथ ईवी वर्जन पर भी काम कर रही है।
upcoming car launches in october 2023 upcoming cars in india october 2023 upcoming cars in october 2023
Nissan Magnite Kuro Teaser - फोटो : Nissan
Nissan Magnite AMT, Kuro Edition
निसान ने कुछ हफ्ते पहले मैग्नाइट के कुरो एडिशन का टीजर जारी किया था और सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए एएमटी गियरबॉक्स के लॉन्च की भी पुष्टि की थी। कुरो एडिशन अनिवार्य रूप से मैग्नाइट का एक स्पोर्टियर-दिखने वाला वर्जन है, जिसमें कॉस्मेटिक बदलाव के साथ केबिन के अंदर और बाहर दोनों तरफ लाल रंग के कंट्रास्ट रंगों के साथ ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट शामिल है। कुरो एडिशन 7 अक्तूबर को लॉन्च होगा जबकि मैग्नाइट का एएमटी वैरिएंट 12 अक्तूबर को लॉन्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming car launches in october 2023 upcoming cars in india october 2023 upcoming cars in october 2023
Tata Safari facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Harrier, Safari facelift
टाटा मोटर्स ने हाल ही में कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर हैरियर और सफारी के नए फेसलिफ्ट वर्जन का टीजर जारी किया है। बाजार में लॉन्च होने के बाद से यह दोनों मिड-साइज के एसयूवी का पहला बड़ा अपडेट है। एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों मोर्चों पर सामान्य कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा, नई हैरियर और सफारी में कुछ नए फीचर्स और संभवतः एक नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।
विज्ञापन
upcoming car launches in october 2023 upcoming cars in india october 2023 upcoming cars in october 2023
Lexus LM - फोटो : Lexus
Lexus LM
नई पीढ़ी की टोयोटा वेलफायर पर आधारित, लेक्सस इस महीने के आखिर में भारत में नई एलएम लक्जरी एमपीवी लॉन्च करेगी। इसे दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा- एक 4-सीटर और एक 7-सीटर। पहले वाले में पीछे के यात्रियों के लिए दो एयरलाइन-शैली वाली ओटोमन सीटें मिलती हैं। एलएम को पावर देने वाला एक 2.5-लीटर, चार-सिलेंडर सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन है जो 250 hp का अधिकतम आउटपुट और 239 Nm का टॉर्क देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed