फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota ला रही है ये शानदार कॉम्पैक्ट SUV, MG Hector और Kia Seltos को टक्कर

Thu, 23 Apr 2020 02:03 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 23 Apr 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Toyota preparing to launch RAV4 SUV in India but no Corolla Altis replacement
Toyota RAV4
Toyota Kirloskar मोटर्स भारतीय बाजार के लिए  RAV4 कॉम्पैक्ट एसयूवी लाने की तैयारी कर रहा है। वहीं टोयोटा ने हाल ही में कम मांग के कारण Corolla Altis को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। जबकि कंपनी RAV4 पर तेजी से काम कर रही है। बता दें कि 1994 के बाद से 26 वर्षों में टोयोटा RAV4 दुनिया की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है। RAV4 ने दुनियाभर में 10 मिलियन से अधिक बिक्री करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इनमें 336,000 की बिक्री अकेले ऑस्ट्रेलिया में की है। जानिए क्या हैं इस कार के फीचर्स।    




 
Toyota preparing to launch RAV4 SUV in India but no Corolla Altis replacement
corolla altis
बता दें कि यह ब्रांड भारतीय बाजार में कोरोला एल्टिस की औसतन 500 इकाइयां बेचता है। यही कारण है कि गाड़ी की कम मांग के चलते कपनी इसे नए बीएस 6 में अपग्रेड नहीं कर रही है। कंपनी इसके बजाय भारतीय बाजार में RAV4 लाने की तैयारी कर रही है।  
Toyota preparing to launch RAV4 SUV in India but no Corolla Altis replacement
RAV4 - फोटो : Social Media
टोयोटा RAV4 एक M20A-FKS 2.0-लीटर इन-लाइन फोर-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन है जो कि 173 एचपी की पावर और 208 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और डायरेक्ट शिफ्ट सीवीटी है। वहीं RAV4, A25A-FXS 2.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के साथ भी आता है। जो कि 218 एचपी पावर और 221 एएम का टार्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota preparing to launch RAV4 SUV in India but no Corolla Altis replacement
RAV4 - फोटो : Social Media
RAV4 टोयोटा न्यू जनरेशन आर्किटेक्चर (TNGA) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसकी लंबाई 4,600 एमएम, चौड़ाई 1,855 एमएम और 2,690 एमएम व्हीलबेस के साथ 1,685 एमएम की ऊंचाई है। RAV4, 195 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ भी आती है। जो कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
Toyota preparing to launch RAV4 SUV in India but no Corolla Altis replacement
RAV4 - फोटो : Social Media
टोयोटा RAV4 के बाहरी हिस्से में क्रोम ट्रीटमेंट, अपडाउन्ड हैडलैंप्स क्रोम ट्रीटमेंट, हैडलैंप्स, बोनट पर उभरी हुई लकीरें, स्किड प्लेट वाला एक बड़ा एयर डैम, स्क्वॉड-ऑफ व्हील आर्च, बड़े अलॉय व्हील, क्रोम विंडो सिल्स, रैपराउंड टेललैंप्स, रियर स्किड प्लेट, टेलगेट इंटीग्रेटेड स्पॉयलर आदि से लैस है।

कार के साइज, इंजन और पैकेज को देखते हुए टोयोटा RAV4 का मुकाबला Honda CR-V, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tiguan, Jeep Compass, Nissan X-Trail और Citroen 5 Aircross से होगा। वहीं Honda CR-V इसके सबसे निकटतम प्रतिद्वंद्वियों में से एक है। हालांकि भारतीय बाजार में RAV4 SUV खरीदने की योजना के बारे में टोयोटा ने फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed