फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota Innova HyCross Hybrid MPV: इस नई एमपीवी के इंटीरियर का टीजर जारी, मॉडल में पहली बार मिलेगा यह फीचर

Tue, 15 Nov 2022 01:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 01:30 PM IST
विज्ञापन
Toyota Innova HyCross Hybrid MPV to get panoramic sunroof toyota innova hycross launch date in india
Toyota Innova HyCross - फोटो : Toyota
Toyota Motor (टोयोटा मोटर) इस साल के आखिर में वैश्विक बाजारों के लिए आगामी Innova HyCross MPV (इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी) लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले, कार निर्माता एमपीवी के नए अवतार में होने वाले कुछ बदलावों के बारे में लगातार बता रही है। नई Toyota Innova HyCross के फ्रंट फेस और प्रोफाइल को शोकेस करने के बाद, टोयोटा ने पहली बार इस एमपीवी के इंटीरियर का टीजर जारी किया है। टीजर तस्वीर से पता चलता है कि एमपीवी को पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा, जो इस मॉडल में पहली बार दिया जा रहा है। हालांकि, सनरूफ शायद सिर्फ टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए आरक्षित होगा। यह एंबियंट लाइटिंग के साथ भी आएगा। 
Toyota Innova HyCross Hybrid MPV to get panoramic sunroof toyota innova hycross launch date in india
Toyota Innova Hycross Teaser - फोटो : Toyota
इससे पहले, Innova HyCross की लीक तस्वीरों में अपडेटेड ग्रिल के साथ फ्रंट फेस दिखाया गया था। ग्रिल क्रोम एक्सेंट अंडरलाइनिंग के साथ नया अपराइट हेक्सागोनल ज्यादा डायनैमिक है। नई ग्रिल को फ्लैंकिंग में हेडलाइट यूनिट के स्लिमर सेट को री-डिजाइन किया गया है। अभी तक यह कहना मुश्किल है कि इसमें एलईडी टेक्नोलॉजी होगी या नहीं। इसके बोनट में भी मजबूत कैरेक्टर लाइन्स हैं जो इसे एक ज्यादा एसयूवी जैसा लुक देते हैं। 
Toyota Innova HyCross Hybrid MPV to get panoramic sunroof toyota innova hycross launch date in india
Toyota Innova Hycross - फोटो : For Reference Only
Toyota Innova HyCross की प्रोफाइल को मौजूदा इनोवा क्रिस्टा मॉडल से अलग दिखने के लिए इसमें मामूली बदलाव किया गया है। इसे एक ज्यादा एसयूवी प्रोफाइल के लिए इसमें पीछे की ओर थोड़ी घुमावदार रूफलाइन है। व्हील आर्च भी बड़े हैं और इसमें 16-इंच या 17-इंच के पहिए होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Innova HyCross Hybrid MPV to get panoramic sunroof toyota innova hycross launch date in india
Toyota Innova Hycross - फोटो : Instagram
नई इनोवा हाईक्रॉस टोयोटा के टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 1.8-लीटर और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो हाइब्रिड या स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन से जुड़ा होगा। यह भी एक नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और वेंटिलेटेड सीटों जैसे अन्य फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Toyota Innova HyCross Hybrid MPV to get panoramic sunroof toyota innova hycross launch date in india
Toyota Innova Hycross - फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एमपीवी 455 मिलियन इंडोनेशियाई रुपिया (लगभग 23.75 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत पर आएगी। टोयोटा मोटर 25 नवंबर को भारत में नई इनोवा हाईक्रॉस लॉन्च कर सकती है। इसे इनोवा क्रिस्टा के मौजूदा मॉडल के साथ बेचे जाने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed