फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota Innova Hycross: भारतीय बाजार में इस दिन पेश होगी नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस MPV, जानें डिटेल्स

Mon, 31 Oct 2022 01:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 01:54 PM IST
विज्ञापन
Toyota Innova Hycross 3-row MPV to debut in India on Nov 25 Know Details News in Hindi
Toyota Innova Hycross Teaser - फोटो : Toyota
बहुप्रतीक्षित Toyota Innova Hycross (टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस) 25 नवंबर, 2022 को भारत में पेश होगी। भारत से पहले यह 3-पंक्ति की मल्टीपर्पस व्हीकल (MPV) को 21 नवंबर, 2022 को इंडोनेशियाई बाजार में डेब्यू करेगी। इंडोनेशियाई-स्पेक मॉडल का नाम नई Innova Zenix (इनोवा जेनिक्स) है। रिपोर्ट के मुताबिक भले ही टोयोटा की यह नई एमपीवी कार भारत में नवंबर में डेब्यू करेगी, लेकिन इसकी कीमतों का खुलासा जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में किया जाएगा। 
Toyota Innova Hycross 3-row MPV to debut in India on Nov 25 Know Details News in Hindi
Toyota Innova Hycross - फोटो : For Reference Only
न्यू जेनरेशन इनोवा को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। दरअसल टोयोटा इंडोनेशिया पहले ही 3-पंक्ति एमपीवी का एक टीजर जारी कर चुकी है। आधिकारिक टीजर से पता चलता है कि नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस दक्षिण एशियाई बाजारों में बिक्री पर Avanza (अवंजा) एमपीवी से स्टाइलिंग एलिमेंट्स को साझा करेगी। टीजर से फ्रंट फेस का पता चलता है जिसमें Corolla Cross (कोरोला क्रॉस) एसयूवी से प्रेरित एक बड़ा और सीधा हेक्सागोनल ग्रिल है। 
Toyota Innova Hycross 3-row MPV to debut in India on Nov 25 Know Details News in Hindi
Toyota Innova Hycross - फोटो : Instagram
यह एक बिल्कुल नए हेडलैंप सेटअप के साथ आता है, इसमें दो एल-आकार के इंसर्ट हैं जिसमें मुख्य यूनिट है। बोनट पर स्टॉन्ग क्रीज दिखाई दे रही है, जबकि बम्पर में त्रिकोणीय फॉग लैंप हैं। नए मॉडल को क्रॉसओवर-एमपीवी के रूप में पोजिशन किए जाने की सबसे ज्यादा संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Innova Hycross 3-row MPV to debut in India on Nov 25 Know Details News in Hindi
Toyota Innova Hycross - फोटो : For Reference Only
एमपीवी के पिछले हिस्से में एलईडी ब्रेक लाइट के साथ हॉरिजंटल टेल-लैंप और नए स्टाइल वाले 10-स्पोक अलॉय व्हील हैं। नया मॉडल 2,850 मिमी व्हीलबेस पर चलेगा और इसकी लंबाई लगभग 4.7 मीटर होगी। बड़ा व्हीलबेस टोयोटा को केबिन के अंदर ज्यादा जगह बनाने में मदद करेगा। मौजूदा मॉडल की तरह ही, नई इनोवा हाइक्रॉस में कई सीटिंग ऑप्शन होंगे। 
विज्ञापन
Toyota Innova Hycross 3-row MPV to debut in India on Nov 25 Know Details News in Hindi
Panaromic Sunroof - फोटो : For Reference Only
2023 टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस कई सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स से लैस होगी, जो इस समय इनोवा क्रिस्टा में नहीं मिलता है। फीचर्स की बात करें तो, नई एमपीवी में 360-डिग्री कैमरा, एक फैक्ट्री-फिटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स के लिए एक 'ओटोमन फंक्शन', वायरलेस कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स मिलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed