फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tork Kratos: इस स्वदेशी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी अब मुंबई में शुरू, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

Fri, 21 Oct 2022 04:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 21 Oct 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
Tork Motors Starts delivery of Tork Kratos electric motorcycle in Mumbai Know Price Range Specs News in Hindi
Tork Kratos Electric Motorcycle - फोटो : Tork Motors
पुणे स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्ट-अप Tork Motors (टोर्क मोटर्स) ने मुंबई में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने इस साल जनवरी में ऑल-न्यू Tork Kratos और Kratos R इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें लॉन्च की थीं। इनकी कीमतें क्रमशः 1.22 लाख रुपये और 1.37 लाख रुपये, एक्स-शोरूम महाराष्ट्र है। इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है। 
Tork Motors Starts delivery of Tork Kratos electric motorcycle in Mumbai Know Price Range Specs News in Hindi
Tork Kratos Electric Motorcycle - फोटो : Tork Motors
टोर्क मोटर्स की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की डिलीवरी इस साल जुलाई में पुणे में शुरू हुई, जो कि सप्लाई चेन के संकट की वजह से वास्तविक तय किए गए समय से तीन महीने लेट थी। अब, कंपनी ने भारत की वित्तीय राजधानी में भी डिलीवरी शुरू कर दी है। ईवी निर्माता ने एक बयान में कहा, "रौशनी के त्योहार में डिलीवरी त्योहारी टिकाऊ ई-मोबिलिटी के विकसित हो रहे परिदृश्य का जश्न मनाने के लिए शुरू की गई है।"
Tork Motors Starts delivery of Tork Kratos electric motorcycle in Mumbai Know Price Range Specs News in Hindi
Tork Kratos Electric Motorcycle - फोटो : Tork Motors
मोटर और स्पीड
Tork Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 48V के सिस्टम वोल्टेज के साथ IP67-रेटेड 4 Kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसकी IDC रेंज 180 किमी है जबकि रियल वर्ल्ड रेंज 120 किमी है। इस बाइक की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। इसमें एक्सियल फ्लक्स टाइप इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जिसकी अधिकतम पावर 7.5 किलोवाट और अधिकतम टॉर्क 28 Nm है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक शुरुआती 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4 सेकंड में हासिल कर लेती है। जबकि हाई-स्पेक Kratos R में ज्यादा पावरफुल मोटर मिलता है जो 9.0 Kw का पावर और 38 Nm का टॉर्क डिलीवर करती है। स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tork Motors Starts delivery of Tork Kratos electric motorcycle in Mumbai Know Price Range Specs News in Hindi
Tork Kratos Electric Motorcycle - फोटो : Tork Motors
बैटरी और फीचर्स
Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक में IP67-रेटेड लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है जो पानी के नुकसान से बचाव को सुनिश्चित करने के लिए एक एल्यूमीनियम अलॉय केसिंग में आता है। Kratos फास्ट चार्जिंग सिस्टम के साथ आएगी जो सिर्फ एक घंटे में बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देगा। हालांकि फास्ट चार्जिंग की सुविधा सिर्फ Kratos R मोटरसाइकिल में दी गई है। इसमें कुछ अन्य अतिरिक्त कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे। यह जियोफेंसिंग, फाइंड माई व्हीकल फीचर, मोटरवॉक असिस्ट, क्रैश अलर्ट, वेकेशन मोड, ट्रैक मोड एनालिसिस के साथ-साथ स्मार्ट चार्ज एनालिसिस जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
Tork Motors Starts delivery of Tork Kratos electric motorcycle in Mumbai Know Price Range Specs News in Hindi
Tork Kratos Electric Motorcycle - फोटो : Tork Motors
ऑपरेटिंग सिस्टम
इसके अलावा, बाइक में कंपनी का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम होगा, जिसका नाम Tork Intuitive Response Operating System (TIROS) (टोर्क इंट्यूएटिव रिस्पांस ऑपरेटिंग सिस्टम) है। यह सिस्टम हर राइड के लिए डेटा को जमा करेगा और उसका विश्लेषण करेगा। यह रियल-टाइम बिजली की खपत, पावर मैनेजमेंट और रेंज पूर्वानुमान जैसे अहम कंपोनेंट्स पर नजर रखेगा। इसके अलावा, 4.3-इंच TFT स्क्रीन, एप और क्लाउड कनेक्टिविटी के साथ और एंटी-थेफ्ट जैसे फीचर्स से लैस है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed