Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Breaks Down Highway? Know How Far NHAI's Free Towing Service Take It

NHAI: हाईवे पर खराब हुई गाड़ी, तो क्रेन मुफ्त में गैराज तक पहुंचाएगी आपकी कार? जानें फ्री टोइंग सेवा के नियम

Tue, 17 Nov 2026 11:37 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 17 Nov 2026 11:37 AM IST
सार

  • NHAI क्रेन सिर्फ सुरक्षित जगह पहुंचाती है।
  • गैरेज या वर्कशॉप तक खर्चा मालिक का होता है।
  • नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक सुरक्षा मुख्य उद्देश्य है।
  • समझें फ्री टोइंग सेवा के नियम।

विज्ञापन
Car Breaks Down Highway? Know How Far NHAI's Free Towing Service Take It
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आपकी कार नेशनल हाईवे पर अचानक खराब हो जाती है, तो एनएचएआई की क्रेन आपकी मदद के लिए पहुंच सकती है। लेकिन क्या यह क्रेन आपकी कार को सीधे मैकेनिक, गैराज तक पहुंचाएगी? जवाब है नहीं...दरअसल एनएचएआई की मुफ्त टोइंग सेवा का उद्देश्य खराब वाहनों को हाईवे से हटाकर नजदीकी सुरक्षित जगह तक पहुंचाना है। इसके लिए वाहन मालिक से कोई शुल्क नहीं लिया जाता। हालांकि, सुरक्षित जगह से आगे कार को वर्कशॉप या अपनी पसंद के पते तक ले जाने का इंतजाम आपको खुद करना होगा। आइए एनएचएआई की फ्री टोइंग सेवा काम कैसे करती है और इसमें कौन-सी सुविधा मिलती है, इसके बारें में जानते हैं...

विज्ञापन


क्या एनएचएआई की क्रेन सीधे गैराज तक कार पहुंचाती है?

  • नेशनल हाईवे पर वाहन खराब होने पर कई लोगों को लगता है कि एनएचएआई की क्रेन उनकी गाड़ी को सीधे किसी मैकेनिक, गैरेज या उनकी पसंदी की जगह तक पहुंचा देगी, लेकिन एनएचएआई ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी सच्चाई बताई है।
  • विज्ञापन
  • पोस्ट के अनुसार, यह एक गलतफहमी है। एनएचएआई की टोइंग सेवा का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर सुरक्षा बनाए रखना है। सड़क पर खराब होकर खड़े वाहनों की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा तेज रफ्तार से आने वाले दूसरे वाहनों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है। इसी वजह से एनएचएआई की क्रेन खराब वाहन को हाईवे से हटाकर नजदीकी सुरक्षित जगह तक पहुंचाती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन



कहां तक मिलती है मुफ्त टोइंग की सुविधा?

  • एनएचएआई की सेवा के तहत खराब वाहन को बिना किसी शुल्क के केवल सबसे नजदीकी सुरक्षित जगह तक पहुंचाया जाता है। इसमें टोल प्लाजा या ट्रक ले-बाय जैसी जगहें शामिल हो सकती हैं।
  • इसका मकसद खराब वाहन को मुख्य सड़क से हटाना है, ताकि वहां से गुजरने वाले दूसरे वाहनों को परेशानी न हो और सड़क पर किसी तरह का सुरक्षा जोखिम पैदा न हो। यानी इस सुविधा का फायदा यह है कि हाईवे पर खराब हुई आपकी कार को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए टोइंग का खर्च नहीं देना पड़ता।
  • उदाहरण से समझें तो मान लीजिए अगर आपकी गाड़ी सड़क के बीच में ही बंद हो गई, तो एनएचएआई की गाड़ी आपके वाहन को किसी सुरक्षित जगह पर साइड में कर देगी, जिससे दूसरे वाहनों का आवागमन प्रभावित न हो।

गैराज या मैकेनिक तक पहुंचाने का खर्च खुद उठाना होगा
यहां वाहन मालिकों को एक जरूरी बात समझनी चाहिए। एनएचएआई की मुफ्त टोइंग सेवा सिर्फ नजदीकी सुरक्षित जगह तक ही सीमित है। अगर आप अपनी कार को वहां से किसी मैकेनिक, वर्कशॉप या अपनी पसंद के दूसरे स्थान तक पहुंचाना चाहते हैं तो इसकी व्यवस्था आपको खुद करनी होगी। इसके लिए आने वाला खर्च भी वाहन मालिक को ही उठाना होगा। इसलिए हाईवे पर गाड़ी खराब होने की स्थिति में यह उम्मीद न रखें कि एनएचएआई की क्रेन आपकी कार को सीधे आपके चुने हुए गैराज तक पहुंचा देगी।

क्यों जरूरी है एनएचएआई की टोइंग सेवा?

  • नेशनल हाईवे पर वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। ऐसे में सड़क पर खराब होकर खड़ी कार या दूसरी गाड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इससे ट्रैफिक जाम होने की आशंका भी रहती है।
  • एनएचएआई की टोइंग सेवा इसी परेशानी को कम करने के लिए है। खराब वाहनों को मुख्य सड़क से हटाकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाने से यातायात सुचारू रखने और सड़क पर सुरक्षा से जुड़े खतरों को कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed