{"_id":"639825a287b5e91c59238b8c","slug":"tork-motors-price-hike-tork-kratos-electric-bike-price-hike-tork-kratos-r-electric-motorcycle-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tork Kratos: टॉर्क की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान, एक जनवरी से इतनी हो जाएंगी महंगी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tork Kratos: टॉर्क की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान, एक जनवरी से इतनी हो जाएंगी महंगी
Tue, 13 Dec 2022 12:41 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 13 Dec 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Tork Kratos Electric Motorcycle
- फोटो : Tork Motors
इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता Tork Motors (टॉर्क मोटर्स) ने अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Kratos और Kratos R की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। टॉर्क के ई-बाइक्स की कीमतें 1 जनवरी 2023 से लागू होंगी। Tork Kratos की नई कीमत 1.32 लाख (एक्स-शोरूम महाराष्ट्र) और Tork Kratos R की कीमत 1.47 लाख (एक्स-शोरूम महाराष्ट्र) होगी।
Tork Kratos Electric Motorcycle
- फोटो : Tork Motors
मौजूदा कीमत और कलर ऑप्शन
कंपनी 31 दिसंबर 2022 को या उससे पहले डिलीवरी के लिए रोल आउट की जा रही सभी बाइक्स को प्राइस प्रोटेक्शन भी देगी। कीमत बढ़ने से पहले अगर आप इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को खरीदना चाहते हैं तो इस समय Kratos की कीमत 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम महाराष्ट्र) है। यह बाइक सिर्फ एक कलर ऑप्शन व्हाइट कलर में उपलब्ध है। जबकि Kratos R की कीमत 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम महाराष्ट्र) है और यह चार कलर ऑप्शंस व्हाइट, ब्लू, रेड और ब्लैक कलर्स में आती है।

कंपनी ने हाल ही में बिक्री और आफ्टर सेल्स के शानदार एक्सपीरियंस के लिए पुणे में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया है। और इस वित्तीय वर्ष के आखिर तक सात शहरों में टचप्वाइंट खोलेगी। फिलहाल, टोर्क मोटर्स पुणे, मुंबई और हैदराबाद में ई-मोटरसाइकिलों की डिलीवरी कर रही है और जल्द ही अन्य बाजारों में डिलीवरी शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tork Kratos Electric Motorcycle
- फोटो : Tork Motors
मोटर और स्पीड
Tork Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 48V के सिस्टम वोल्टेज के साथ IP67-रेटेड 4 Kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसकी IDC रेंज 180 किमी है जबकि रियल वर्ल्ड रेंज 120 किमी है। इस बाइक की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। इसमें एक्सियल फ्लक्स टाइप इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जिसकी अधिकतम पावर 7.5 किलोवाट और अधिकतम टॉर्क 28 Nm है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक शुरुआती 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4 सेकंड में हासिल कर लेती है। जबकि हाई-स्पेक Kratos R में ज्यादा पावरफुल मोटर मिलता है जो 9.0 Kw का पावर और 38 Nm का टॉर्क डिलीवर करती है। स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है।

Tork Kratos R Electric Motorcycle
- फोटो : Tork Motors
बैटरी और फीचर्स
Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक में IP67-रेटेड लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है जो पानी के नुकसान से बचाव को सुनिश्चित करने के लिए एक एल्यूमीनियम अलॉय केसिंग में आता है। Kratos फास्ट चार्जिंग सिस्टम के साथ आएगी जो सिर्फ एक घंटे में बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देगा। हालांकि फास्ट चार्जिंग की सुविधा सिर्फ Kratos R मोटरसाइकिल में दी गई है। इसमें कुछ अन्य अतिरिक्त कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे। यह जियोफेंसिंग, फाइंड माई व्हीकल फीचर, मोटरवॉक असिस्ट, क्रैश अलर्ट, वेकेशन मोड, ट्रैक मोड एनालिसिस के साथ-साथ स्मार्ट चार्ज एनालिसिस जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध कराई गई है।