{"_id":"62540e2b38ed016eca5a052c","slug":"tork-kratos-ev-delivery-tork-motors-announces-start-of-production-of-tork-kratos-electric-motorcycle-from-company-s-pune-manufacturing-plant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tork Kratos EV: 120 किमी रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक टोर्क क्रेटोस का उत्पादन शुरू, अप्रैल में शुरू होगी डिलीवरी, जानें दमदार फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tork Kratos EV: 120 किमी रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक टोर्क क्रेटोस का उत्पादन शुरू, अप्रैल में शुरू होगी डिलीवरी, जानें दमदार फीचर्स
Mon, 11 Apr 2022 04:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 11 Apr 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
Tork Kratos Electric Motorcycle
- फोटो : Tork Motors
Tork Motors ने एलान किया है कि Tork Kratos (टोर्क क्रेटोस) इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की पहली यूनिट कंपनी की पुणे स्थित मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से तैयार कर रोल आउट कर दी गई है। Tork Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पहली बार साल 2016 में पेश किया गया था। अब आखिरकार यह भारतीय सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है क्योंकि डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि नई इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी अप्रैल 2022 में शुरू होगी।
Tork Kratos Electric Motorcycle
- फोटो : Tork Motors
वैरिएंट्स और कीमत
कंपनी ने नई मोटरसाइकिल को जनवरी 2022 में दो वैरिएंट्स - Kratos और Kratos R में लॉन्च किया था। Kratos की कीमत 1.08 लाख रुपये है, जबकि Kratos R की कीमत 1.23 लाख रुपये रखी गई है। ये कीमतें एक्स-शोरूम पुणे की हैं जिसमें राज्य सरकार और FAME II दोनों की सब्सिडी शामिल हैं।
Tork Motors पुणे स्थित EV स्टार्ट-अप है और इसने पहली बार 2016 में अपनी Tork T6X कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को प्रदर्शित किया था। अब, लगभग छह वर्षों के बाद, भारत फोर्ज-समर्थित कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों को बाजार में उतारने जा रही है।

बैटरी पावर और स्पीड
Tork Kratos इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 48V के सिस्टम वोल्टेज के साथ IP67-रेटेड 4 Kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसकी IDC रेंज 180 किमी है जबकि रियल वर्ल्ड रेंज 120 किमी है। इस बाइक की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। इसमें एक्सियल फ्लक्स टाइप इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जिसकी अधिकतम पावर 7.5 किलोवाट और अधिकतम टॉर्क 28 Nm है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक शुरुआती 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4 सेकंड में हासिल कर लेती है। जबकि हाई-स्पेक Kratos R में ज्यादा पावरफुल मोटर मिलता है जो 9.0 Kw का पावर और 38 Nm का टॉर्क डिलीवर करती है। स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है।

शानदार फीचर्स
Tork Kratos इलेक्ट्रिक बाइक में IP67-रेटेड लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है जो पानी के नुकसान से बचाव को सुनिश्चित करने के लिए एक एल्यूमीनियम अलॉय केसिंग में आता है। Kratos फास्ट चार्जिंग सिस्टम के साथ आएगी जो सिर्फ एक घंटे में बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देगा। हालांकि फास्ट चार्जिंग की सुविधा सिर्फ Kratos R मोटरसाइकिल में दी गई है। इसमें कुछ अन्य अतिरिक्त कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलेंगे। यह जियोफेंसिंग, फाइंड माई व्हीकल फीचर, मोटरवॉक असिस्ट, क्रैश अलर्ट, वेकेशन मोड, ट्रैक मोड एनालिसिस के साथ-साथ स्मार्ट चार्ज एनालिसिस जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध कराई गई है।

इसके अलावा, बाइक में कंपनी का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम होगा, जिसका नाम Tork Intuitive Response Operating System (TIROS) (टोर्क इंट्यूएटिव रिस्पांस ऑपरेटिंग सिस्टम) है। यह सिस्टम हर राइड के लिए डेटा को जमा करेगा और उसका विश्लेषण करेगा। यह रियल-टाइम बिजली की खपत, पावर मैनेजमेंट और रेंज पूर्वानुमान जैसे अहम कंपोनेंट्स पर नजर रखेगा। इसके अलावा, 4.3-इंच TFT स्क्रीन, एप और क्लाउड कनेक्टिविटी के साथ और एंटी-थेफ्ट जैसे फीचर्स से लैस है।
कलर ऑप्शन
स्टैंडर्ड मॉडल सिर्फ एक सफेद रंग विकल्प में उपलब्ध है। जबकि हाई-स्पेक मॉडल सफेद, नीले, लाल और काले जैसे रंग विकल्पों की रेंज के साथ आता है।