{"_id":"6253db864e0e4a4b3e393864","slug":"maruti-xl6-facelift-2022-bookings-open-maruti-xl6-facelift-2022-launch-date-maruti-suzuki-xl6-facelift-2022-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2022 Maruti XL6 Facelift: नई मारुति XL6 फेसलिफ्ट की अप्रैल में लॉन्चिंग से पहले इतने रुपये में शुरू हुई बुकिंग, देखें टीजर वीडियो, मिल सकते हैं ये फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2022 Maruti XL6 Facelift: नई मारुति XL6 फेसलिफ्ट की अप्रैल में लॉन्चिंग से पहले इतने रुपये में शुरू हुई बुकिंग, देखें टीजर वीडियो, मिल सकते हैं ये फीचर्स
Mon, 11 Apr 2022 01:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
2022 Maruti XL6 Facelift
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2022 Maruti Suzuki XL6 facelift MPV (2022 मारुति सुजुकी एक्सएल6 फेसलिफ्ट एमपीवी) 21 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। तीन-पंक्ति वाली यह कार इसके सात-सीटर वर्जन Ertiga (अर्टिगा) फेसलिफ्ट के लॉन्च होने के कुछ ही दिनों बाद सड़कों पर उतरेगी।
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : For Reference Only
जारी हुआ वीडियो टीजर
XL6 फेसलिफ्ट एमपीवी की डेब्यू से पहले, मारुति ने पहली बार न्यू जेनरेशन मॉडल का एक टीजर जारी किया है। नई Ertiga के साथ XL6 में कई नए फीचर्स होंगे।
नई XL6 का टीजर वीडियो इस बात की अटकलें लगाने के अलावा बहुत कुछ नहीं बताता है कि इसमें डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर मिलेगा या सनरूफ। खबरों के मुताबिक मारुति के नई पीढ़ी के मॉडल्स में अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों के साथ कॉम्पीटिशन में बने रहने के लिए सनरूफ दिए जाएंगे। हालांकि, एक ब्लैक रूफ में ड्यूल-टोन एक्सटीरियर पेंट थीम की पेशकश से इंकार नहीं किया जा सकता है।

A new way to indulge is coming. #NexaExperience pic.twitter.com/TWBJZXVeuA
— Nexa Experience (@NexaExperience) April 10, 2022
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : For Reference Only
प्रीमियम तीन-पंक्ति वाली कार
Maruti XL6, जिसे पहली बार 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था, दरअसल Ertiga का एक प्रीमियम छह-सीटर वर्जन है। नई जनरेशन XL6 में मिलने वाले अपडेट्स 2022 Ertiga फेसलिफ्ट की तुलना में ज्यादा अहम हो सकते हैं। यह अन्य तीन-पंक्ति कारों में Kia Carens (किआ कैरेंस), Renault Triber (रेनो ट्राइबर), Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) और यहां तक कि Toyota Innova Crysta (टोयोटा इनोवा क्रिस्टा) को टक्कर देगी। लेटेस्ट XL6 देश भर में 416 Nexa डीलरशिप पर पेश किया जाना जारी रहेगा।
2022 मारुति सुजुकी अर्टिगा को एक नया फ्रंट लुक, नए अलॉय व्हील्स, और रियर प्रोफाइल के डिजाइन में कुछ बदलाव मिलने की उम्मीद है। कार के अंदर भी, एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और आराम और सुविधा दोनों के लिए अपडेटेड फीचर लिस्ट मिलने की संभवाना है।

इंजन और गियरबॉक्स
नई XL6 में वही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है जिसका इस्तेमाल Ertiga फेसलिफ्ट मॉडल में किया जाएगा। यह नया K15C इंजन है जिसे मारुति पहली बार अपनी कारों में इस्तेमाल करेगी। पिछली पीढ़ी के K15B इंजन की तुलना में नया इंजन आउटपुट को थोड़ा बढ़ा देगा। इससे बेहतर माइलेज मिलने की भी उम्मीद है। XL6 के लिए यह इंजन एक नए 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आएगा, जो मारुति के लिए पहली बार होगा।

इंटीरियर और फीचर्स
जहां तक एक्सटीरियर लुक की बात हैं इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हो सकता है। XL6 के इंटीरियर में कई अपडेट मिलने की संभावना है। बड़े बदलावों में एक नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ऑटोमैटिक वैरिएंट के लिए पैडल शिफ्टर्स, 360 व्यू कैमरा और हाय सुजुकी कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी होगी। मारुति अपनी प्रीमियम अपील को बढ़ाने के लिए एक्सएल6 में 2022 बलेनो हैचबैक में पेश किए गए हेड अप डिस्प्ले को भी शामिल कर सकती है।