पिछले कुछ सालों में एसयूवी सेगमेंट में टर्बो इंजन का ट्रेंड बढ़ा है। हाल फिलहाल में लॉन्च हुईं तमाम एसयूवी गाड़ियां टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही लॉन्च हुई हैं। आने वाली कॉम्पैक्ट किआ सोनेट एसयूवी भी टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आ रही है। ग्राहकों में टर्बो इंजन के प्रति बढ़ते आकर्षण को देखते हुए अब हैचबैक और सेडान कारें में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हो रही हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में...
अब ‘कमजोर’ नहीं रहीं सेडान और हैचबैक कारें, इन टॉप कारों में मिल रहा दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios टर्बो
फिलहाल यह देश की सबसे सस्ती टर्बो पेट्रोल इंजन वाली हैचबैक कार है, जो 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आ रही है। 6000 आरपीएम पर यह इंजन 98.6 बीएचपी की पावर और 1500-4000 आरपीएम पर 171.6 एनएम का टॉर्क देता है। टर्बो होने के बावजूद इसका माइलेज भी जबरदस्त है। इसका ARAI सर्टिफाइड माइलेज 20.3 किमी प्रति लीटर का है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.70 लाख रुपये है।
फॉक्सवैगन पोलो TSI
फॉक्सवैगन ने नई पोलो को टर्बो इंजन के साथ लॉन्च किया था। इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 5500 आरपीएम पर 108.3 बीएचपी की पावर और 1750 से 4000 आरपीएम पर 175 एनएम का टॉर्क देता है। यह पहली कार थी जिसे टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी का दावा है कि यह कार 18.24 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत 8,02,300 लाख रुपये है।
ह्यूंदै ऑरा टर्बो
कंपनी ने अपनी इस कॉम्पैक्ट सेडान कार को इस साल जनवरी में उतारा था। ऑरा पहली सेडान कार थी जिसे ट्रर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया था। इसमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह इंजन 600 आरपीएम पर 98.63 एचपी की पावर और 1500-4000 आरपीएम पर 171.6 एनएम का पीक टॉर्क देता है। यह इंजन ग्रैंड आई10 Nios में भी मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 8,54,900 रुपये है।
ह्यूंदै वरना टर्बो
Hyundai Verna टर्बो में 1.0 लीटर का Kappa टर्बो GDi पेट्रोल इंजन दिया है, जो Hyundai Venue में भी आता है। वेन्यू में यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आता है। हालांकि, वरना टर्बो में 7-स्पीड DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) और पैडल शिफ्टर्स के साथ आता है। टर्बोचार्ज्ड बीएस6 998सीसी पेट्रोल इंजन 6,000 आरपीएम पर 118 बीएचपी की पावर और 1,500 से 4,000 आरपीएम पर यह 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। Hyundai Verna SX (O) टर्बो GDi पेट्रोल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है। जो रेगुलर SX (O) पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट से करीब 15,000 रुपये ज्यादा महंगी है।