{"_id":"63cf9d472d01831e2c2d47b5","slug":"top-5-two-wheeler-company-in-india-best-selling-two-wheelers-in-india-in-december-2022-news-in-hindi-2023-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top 5 Two-Wheeler Brands: यह हैं देश के टॉप 5 दोपहिया ब्रांड, दिसंबर 2022 में सबसे ज्यादा बेचे ये मॉडल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Top 5 Two-Wheeler Brands: यह हैं देश के टॉप 5 दोपहिया ब्रांड, दिसंबर 2022 में सबसे ज्यादा बेचे ये मॉडल
Tue, 24 Jan 2023 02:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 02:28 PM IST
विज्ञापन
Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero Motocorp
साल 2022 के आखिरी महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री में मिले-जुले परिणाम देखने को मिले। जहां कुछ ब्रांडों ने साल-दर-साल सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि कुछ कंपनियों ने, नए लॉन्च के बावजूद दिसंबर 2022 में बिक्री में गिरावट दर्ज की। यहां हम आपको दिसंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-5 दोपहिया ब्रांड के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही उनकी बिक्री संख्या कितनी रही, कौन से वाहन सबसे ज्यादा बिके और कंपनी की साल-दर-साल ग्रोथ कितना रही।
Hero HF Deluxe
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero MotoCorp
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) दिसंबर 2022 के बिक्री चार्ट में सबसे आगे है, जिसने 3,81,365 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने 1.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसकी तुलना में हीरो मोटोक्रॉप ने दिसंबर 2021 में 3,74,485 यूनिट्स की बिक्री की।

Hero Pleasure Plus Xtec
- फोटो : Hero Motocorp
दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया निर्माता के लिए, Splendor (स्प्लेंडर) सबसे ज्यादा बिकने वाला बना हुआ है, इसके बाद HF Delux (एचएफ डीलक्स) है, दोनों मॉडल व्यक्तिगत रूप से साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज कर रहे हैं। स्कूटर सेगमेंट में Hero Pleasure (हीरो प्लेजर) दोपहिया निर्माता का सबसे ज्यादा बिकने वाला उत्पाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Activa H-Smart
- फोटो : Honda Motorcycle
Honda
दिसंबर 2022 में 2,33,151 यूनिट्स की बिक्री के साथ Honda (होंडा) दूसरे नंबर पर आ गई। इसके उलट, होंडा ने दिसंबर 2021 में 2,10,638 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले दिसंबर में 10.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Honda CB Shine SP 125 BS6
- फोटो : Honda Motorcycle
होंडा के लिए, Activa (एक्टिवा) अभी भी सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है और Honda Activa H-Smart (होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट) के लॉन्च के साथ, जापानी दोपहिया निर्माता बिक्री संख्या में और बढ़ोतरी करना चाह रही है। मोटरसाइकिल सेगमेंट में, CB Shine (सीबी शाइन) दिसंबर 2022 में होंडा की बेस्ट-सेलर है।