फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Mileage Bike: रोजाना ऑफिस जाने के लिए ये 5 बाइक हैं बेस्ट, सैलरी पर नहीं बनेंगे बोझ

Sun, 23 Mar 2025 12:59 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 23 Mar 2025 12:59 PM IST
सार

Best Mileage Bikes: डेली ऑफिस जाने वालों के लिए यहां हम 5 बेहतरीन बाइक्स के बारे में बता रहे हैं। इन सभी बाइक्स की एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख रुपये से कम है। 

विज्ञापन
Top 5 best bikes for commuting to office mileage upto 70 kmpl hero honda tvs bajaj and more
ऑफिस जााने के लिए बेस्ट बाइक - फोटो : Bajaj Auto
भारत में बाइक खरीदते समय लोग माइलेज को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। खासतौर पर रोजाना ऑफिस जाने वाले लोग ऐसी बाइक चाहते हैं, जो कम खर्च में चलाई जा सके। इसी जरूरत को देखते हुए हीरो, बजाज, टीवीएस और होंडा जैसी कंपनियां लगातार ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स लॉन्च कर रही हैं। अगर आप भी कम कीमत में ज्यादा माइलेज वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको 5 सबसे बेहतरीन माइलेज बाइक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी सैलरी पर पेट्रोल का बोझ नहीं बढ़ाएंगी।
Top 5 best bikes for commuting to office mileage upto 70 kmpl hero honda tvs bajaj and more
Hero HF Deluxe - फोटो : Hero Motocorp
Hero HF 100 – 70 kmpl माइलेज
हीरो मोटोकॉर्प भारत में सबसे ज्यादा माइलेज वाली बाइक्स बनाने में आगे है। हीरो HF 100 कंपनी की सबसे किफायती बाइक में से एक है, जो 70 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करती है। इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है। यह बाइक बेहतरीन माइलेज के साथ कम मेंटेनेंस का भी वादा करती है।
Top 5 best bikes for commuting to office mileage upto 70 kmpl hero honda tvs bajaj and more
TVS Sport 110 - फोटो : TVS
TVS Sport – 70 kmpl माइलेज
TVS Sport भी हाई माइलेज देने वाली बाइक्स में शामिल है। इसमें सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, फ्यूल-इंजेक्शन इंजन दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ 90 kmph की टॉप-स्पीड भी देता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 70 kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 best bikes for commuting to office mileage upto 70 kmpl hero honda tvs bajaj and more
Bajaj CT 125X - फोटो : Bajaj
Bajaj CT 100X – 70 kmpl माइलेज
बजाज CT 100X कम बजट में सबसे भरोसेमंद बाइक्स में से एक मानी जाती है। इसमें DTS-i इंजन दिया गया है, जो 8.6 PS की पावर और 9.81 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 70 kmpl तक माइलेज देने की क्षमता रखती है और इसमें 11.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।
विज्ञापन
Top 5 best bikes for commuting to office mileage upto 70 kmpl hero honda tvs bajaj and more
2025 Honda Shine 100 - फोटो : HMSI
Honda Shine 100 – 65 kmpl माइलेज
होंडा शाइन 100 भी ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स में शामिल है। इसमें 4-स्ट्रोक SI BS6 इंजन मिलता है, जो 7.28 bhp की पावर जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 65 kmpl तक का माइलेज देती है। इसमें 9 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed