फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएमडब्ल्यू i5 LWB भारत में लॉन्च: 669 Km रेंज का दावा, जानें मेक-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक सेडान में क्या है खास?

Mon, 07 Sep 2026 05:46 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Mon, 07 Sep 2026 05:46 PM IST
सार

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने देश में i5 Long Wheelbase (LWB) को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की भारत में स्थानीय रूप से तैयार की गई पहली इलेक्ट्रिक सेडान है। जानें BMW i5 LWB की कीमत क्या रखी गई है और इसकी क्या खासियतें हैं?

विज्ञापन
BMW i5 LWB Launched in India; Made-in-India Electric Sedan Offers 669km Range Check Price Features Specs
BMW i5 LWB Electric Sedan - फोटो : Amar Ujala
बीएमडब्ल्यू इंडिया (BMW India) ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान BMW i5 Long Wheelbase (LWB) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह भारत में निर्मित कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक सेडान है। 


कार को दो वेरिएंट्स- eDrive35L M Sport और eDrive35L M Sport First Edition में पेश किया गया है। और दोनों ही वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 79.60 लाख रुपये तय की गई है। कंपनी के अनुसार, इसके 'फर्स्ट एडिशन' (First Edition) वेरिएंट्स पहले ही पूरी तरह बिक चुके हैं।
BMW i5 LWB Launched in India; Made-in-India Electric Sedan Offers 669km Range Check Price Features Specs
Hardeep Singh Brar, President and CEO, BMW Group India with BMW i5 LWB - फोटो : BMW

भारत में निर्मित इस लग्जरी सेडान की मैन्युफैक्चरिंग कहां हो रही है?

BMW i5 LWB को चेन्नई स्थित 'बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट' में असेंबल किया जा रहा है। BMW iX1 के बाद यह उस प्लांट से निकलने वाला दूसरा ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल है। और देश में स्थानीय रूप से असेंबल होने वाली कंपनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान बन गई है। 
BMW i5 LWB Launched in India; Made-in-India Electric Sedan Offers 669km Range Check Price Features Specs
BMW i5 LWB Electric Sedan - फोटो : BMW

साइज के मामले में क्या यह सेगमेंट की सबसे बड़ी और लंबी सेडान है?

बीएमडब्ल्यू का दावा है कि i5 LWB अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी और सबसे लंबी सेडान है। जो पिछली सीट के आराम को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए बनाई गई है:
  • डाइमेंशन: इसकी लंबाई 5,175 मिमी, चौड़ाई 2,156 मिमी और ऊंचाई 1,520 मिमी है।
  • व्हीलबेस: स्टैंडर्ड i5 (2,995 मिमी) की तुलना में इसके व्हीलबेस को बढ़ाकर 3,105 मिमी किया गया है। इससे पिछली सीट पर बैठे यात्रियों को लेगरूम और केबिन स्पेस के मामले में सेगमेंट-बेस्ट अनुभव मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW i5 LWB Launched in India; Made-in-India Electric Sedan Offers 669km Range Check Price Features Specs
BMW i5 LWB Electric Sedan - फोटो : BMW

BMW i5 LWB का डिजाइन कितना अलग है?

  • i5 LWB के एक्सटीरियर में BMW की इल्यूमिनेटेड 'आइकॉनिक ग्लो' किडनी ग्रिल प्रमुख आकर्षण है। इसके साथ एडेप्टिव एलईडी हेडलाइट्स और नया हॉफमिस्टर किंक्स दिया गया है, जिस पर '5' बैजिंग भी मिलती है।
  • कार में फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, 20-इंच M अलॉय व्हील्स और ट्विन-लाइट सिग्नेचर वाले स्लिम LED टेल-लैंप दिए गए हैं। ब्लैक साइड स्कर्ट्स और वेलकम लाइट कारपेट भी इसके डिजाइन पैकेज का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
BMW i5 LWB Launched in India; Made-in-India Electric Sedan Offers 669km Range Check Price Features Specs
BMW i5 LWB Electric Sedan - फोटो : BMW

इस इलेक्ट्रिक सेडान में कैसा पावरट्रेन, बैटरी और ड्राइविंग रेंज दी गई है?

भारतीय स्पेक वाली BMW i5 LWB में दमदार इलेक्ट्रिक मोटर और बड़ा बैटरी पैक दिया गया है:
  • पावर और स्पीड: इसमें रियर-माउंटेड सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 268 hp की पावर जनरेट करती है। यह सेडान महज 6.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
  • बैटरी और रेंज: कार में 81.6 kWh का हाई-वोल्टेज बैटरी पैक दिया गया है। भारत के MIDC टेस्ट साइकिल के तहत यह कार सिंगल चार्ज में 669 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है।


भारतीय सड़कों के लिए i5 LWB में क्या बदलाव किए गए हैं?

भारत की सड़क परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए i5 LWB में एडेप्टिव रियर-एक्सल एयर सस्पेंशन दिया गया है। साथ ही, कार में ग्राउंड क्लीयरेंस भी बढ़ाया गया है।

BMW के अनुसार, ये बदलाव खराब और असमान सड़कों पर राइड कम्फर्ट बेहतर करने के साथ-साथ कार के अंडरबॉडी हिस्से को नुकसान पहुंचने के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed