फ्रांसीसी वाहन निर्माता सिट्रोएन इंडिया (Citroen India) ने भारतीय बाजार में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए AircrossX, BasaltX और e-C3X के नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने ग्राहकों को अधिक विकल्प देने के लिए पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में नई पेशकश की है। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक हैचबैक e-C3X को अब पहले से अधिक ड्राइविंग रेंज के साथ पेश किया गया है।
सिट्रॉन ने लॉन्च किए Aircross X, Basalt X के नए वेरिएंट्स: अधिक रेंज वाली e-C3X की एंट्री, BaaS मॉडल भी शामिल
फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोन इंडिया ने अपने भारतीय पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए AircrossX, BasaltX और e-C3X मॉडल्स के नए वेरिएंट्स लॉन्च कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए Aircross X और Basalt X वेरिएंट्स की कीमतें और इंजन विकल्प क्या हैं?
सिट्रॉन ने अपनी AircrossX और BasaltX एसयूवी सीरीज में टर्बो और सीएनजी वेरिएंट्स को ज्यादा सुलभ कीमतों पर पेश किया है:
-
Citroen Aircross X: कंपनी ने इसका नया 'You Turbo Comfort Edition' पेश किया है, जिसकी कीमत 10.69 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा 'Max' नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) वेरिएंट 11.62 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है, जो सीएनजी विकल्प के साथ भी उपलब्ध है।
-
Citroen Basalt X: इसमें 'You Turbo' वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये तय की गई है। वहीं, 'Max' नैचुरली एस्पिरेटेड वेरिएंट (सीएनजी विकल्प के साथ) को 11.34 लाख रुपये में उतारा गया है।
नई e-C3X एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक कार में कितनी ड्राइविंग रेंज और क्या कीमत मिलती है?
इलेक्ट्रिक हैचबैक सेगमेंट में रेंज की चिंता दूर करते हुए सिट्रॉन ने e-C3X Extended लॉन्च की है:
-
सिंगल चार्ज रेंज: यह नया अपडेटेड वेरिएंट अब एक बार फुल चार्ज करने पर 330 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है।
-
बैटरी-ऐज-अ-सर्विस (BaaS) मॉडल: इसे कंपनी के अनोखे BaaS मॉडल के तहत पेश किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये है। इसके साथ ही ग्राहकों को 2.26 प्रति किलोमीटर का बैटरी ईएमआई भुगतान करना होगा।
ग्राहकों के लिए सिट्रॉन ने कौन-सी नई फाइनेंस योजना और ईएमआई ऑप्शंस पेश किए हैं?
इन नए वेरिएंट्स को ग्राहकों की पहुंच में लाने के लिए सिट्रोएन 7 साल तक की अवधि वाला एक विशेष 'स्टेप-अप फाइनेंस स्कीम' भी दे रही है:
-
कम शुरुआती ईएमआई: यह स्कीम सामान्य लोन स्ट्रक्चर की तुलना में शुरुआती वर्षों में मासिक ईएमआई का बोझ काफी कम कर देती है।
-
शुरुआती प्लान: इस स्कीम के तहत पहले साल के लिए BasaltX रेंज के लिए ईएमआई 9,999 रुपये से और AircrossX रेंज के लिए ईएमआई 10,555 रुपये से शुरू होती है।