{"_id":"68e88c2bcb2a4995590fc24b","slug":"top-5-best-affordable-7-seater-diesel-suv-in-india-to-buy-in-2025-2025-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7-Seater Diesel SUV: भारत की सबसे किफायती 7-सीटर डीजल एसयूवी कारें, जो बड़े परिवार के लिए हैं मुफीद","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
7-Seater Diesel SUV: भारत की सबसे किफायती 7-सीटर डीजल एसयूवी कारें, जो बड़े परिवार के लिए हैं मुफीद
Fri, 10 Oct 2025 10:01 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:01 AM IST
सार
भले ही इलेक्ट्रिक और पेट्रोल गाड़ियां बढ़ रही हों, लेकिन डीजल एसयूवी अभी भी काफी लोकप्रिय हैं। इसकी वजह है इनका बेहतर टॉर्क, लंबी दूरी पर बेहतर माइलेज, और कम रनिंग कॉस्ट। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत में इस वक्त की सबसे किफायती 7-सीटर डीजल एसयूवी, जो गांव से लेकर शहर तक हर तरह के यूजर के लिए एकदम फिट हैं।
विज्ञापन
Tata Safari
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका परिवार चार से ज्यादा सदस्यों वाला है और आप एक सस्ती, मजबूत और भरोसेमंद एसयूवी खरीदना चाहते हैं, तो भारतीय बाजार में ऐसे विकल्प बहुत कम हैं। अक्सर एसयूवी तो कई दिखती हैं, लेकिन 7-सीटर एसयूवी खोजना मुश्किल हो जाता है, खासकर जब बात बजट की आती है। नए सेफ्टी और डिजाइन नियमों के चलते अब ऐसे वाहन बनाना कंपनियों के लिए चुनौती बन गया है।
Mahindra Bolero Bold Edition
- फोटो : Mahindra
लेकिन अच्छी बात ये है कि महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसी भारतीय कंपनियां अभी भी बड़े परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखती हैं और बेहतरीन 7-सीटर एसयूवी किफायती दामों में पेश करती हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा इस सेगमेंट में आगे है। महिंद्रा के पास लग्जरी चाहने वालों के लिए XUV700 है और सादगी पसंद ग्राहकों के लिए Bolero (बोलेरो)। वहीं, टाटा मोटर्स के पास इस कैटेगरी में Safari (सफारी) ही एकमात्र विकल्प है।
यह भी पढ़ें - EV Car Sales: सितंबर 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, देश में ईवी की मांग बढ़ी, फाडा की रिपोर्ट
डीजल एसयूवी की मांग क्यों बनी हुई है
भले ही इलेक्ट्रिक और पेट्रोल गाड़ियां बढ़ रही हों, लेकिन डीजल एसयूवी अभी भी काफी लोकप्रिय हैं। इसकी वजह है इनका बेहतर टॉर्क, लंबी दूरी पर बेहतर माइलेज, और कम रनिंग कॉस्ट। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत में इस वक्त की सबसे किफायती 7-सीटर डीजल एसयूवी, जो गांव से लेकर शहर तक हर तरह के यूजर के लिए एकदम फिट हैं।
यह भी पढ़ें - Jeep Compass Track Edition: जीप कंपास ट्रैक लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mahindra Bolero Neo Bold Edition
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero / Bolero Neo - भरोसेमंद और दमदार SUV
महिंद्रा बोलेरो अब भी भारत की सबसे सस्ती 7-सीटर डीजल एसयूवी है। यह एसयूवी उन लोगों के लिए है जिन्हें सीधी-सादी, मजबूत और बिना झंझट वाली गाड़ी चाहिए। इसमें 1.5-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो लंबे समय तक चलने और कम मेंटेनेंस के लिए जाना जाता है। हालांकि इसमें बहुत ज्यादा प्रीमियम फीचर्स नहीं हैं, लेकिन इसका कम खर्चा और टिकाऊपन इसे अब भी गांव और छोटे शहरों में पसंदीदा बनाता है।
यह भी पढ़ें - MG Windsor EV Inspire Edition: एमजी विंडसर इंस्पायर एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और क्या है नया

Mahindra Scorpio Classic Boss Edition
- फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio Classic - पुरानी लेकिन अभी भी दमदार
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक एक ऐसी एसयूवी है जिसने अपने चाहने वालों को वर्षों से जोड़े रखा है। इसमें 2.2-लीटर का डीजल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसकी खासियत है इसका रग्ड लुक, सड़क पर दबदबा, और आसान सर्विसिंग। तीसरी रो में बेंच सीट्स इसे एक बेहतर 7-सीटर बनाती हैं। स्कॉर्पियो की सड़क पर दमदार मौजूदगी इसे अन्य एसयूवी से अगल करती है।
यह भी पढ़ें - ABS: दोपहिया वाहन निर्माता एबीएस अनिवार्य करने की समय सीमा बढ़ाने की कर रहे हैं मांग, जानें वजह

Mahindra Scorpio-N
- फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio-N - मॉडर्न अंदाज में रग्डनेस
अगर आप क्लासिक लुक की बजाय थोड़ी लग्जरी और पावर चाहते हैं, तो Mahindra Scorpio-N आपके लिए मुफीद है। इसमें 2.2-लीटर mHawk Gen2 डीजल इंजन मिलता है, जो दो पावर आउटपुट में उपलब्ध है। यह एसयूवी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स, और 4x4 वर्जन में आती है। बेहतर सस्पेंशन, लग्जरी इंटीरियर और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यह एसयूवी फैमिली कम्फर्ट और एडवेंचर दोनों का संतुलन देती है।
यह भी पढ़ें - Affordable Cruiser Bikes: ये हैं भारत की टॉप-5 सबसे किफायती क्रूजर मोटरसाइकिलें, जानें पावर और फीचर्स