फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Car Sales:  सितंबर 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, देश में ईवी की मांग बढ़ी, फाडा की रिपोर्ट

Thu, 09 Oct 2025 07:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 07:36 PM IST
सार

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सितंबर 2025 में देशभर में 15,329 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह संख्या 7,298 यूनिट्स थी।

विज्ञापन
India’s Electric Car Sales Double in September 2025, Surging Over 100% Growth: FADA Report
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सितंबर 2025 में देशभर में 15,329 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह संख्या 7,298 यूनिट्स थी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) (फाडा) के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने लगभग सभी बड़े ईवी मॉडलों की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।


यह भी पढ़ें - Jeep Compass Track Edition: जीप कंपास ट्रैक लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
India’s Electric Car Sales Double in September 2025, Surging Over 100% Growth: FADA Report
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
इस तेज बढ़त से साफ है कि अब लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भरोसा करने लगे हैं। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सुधर रहा है और सरकार की तरफ से मिलने वाली सबसिडी और टैक्स बेनिफिट्स का भी बड़ा असर दिख रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ये बढ़ोतरी तभी टिकाऊ रह सकती है, जब चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार और ईवी की कीमतों में प्रतिस्पर्धा बनी रहे।

यह भी पढ़ें - MG Windsor EV Inspire Edition: एमजी विंडसर इंस्पायर एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और क्या है नया
India’s Electric Car Sales Double in September 2025, Surging Over 100% Growth: FADA Report
Tata Punch EV - फोटो : Tata Motors
किस सेगमेंट में कितनी बढ़ोतरी
फाडा के मुताबिक, इस महीने हैचबैक, सेडान और एसयूवी तीनों सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कारों ने बढ़ोतरी में योगदान दिया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स ने सितंबर में 6,216 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की 3,833 यूनिट्स की तुलना में 62 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में टाटा नेक्सन ईवी और एमजी जेडएस ईवी शामिल रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, अब सिर्फ प्रीमियम ग्राहक ही नहीं बल्कि शहरी मिड-सेगमेंट खरीदार भी ईवी को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए चुनने लगे हैं।

यह भी पढ़ें - ABS: दोपहिया वाहन निर्माता एबीएस अनिवार्य करने की समय सीमा बढ़ाने की कर रहे हैं मांग, जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
India’s Electric Car Sales Double in September 2025, Surging Over 100% Growth: FADA Report
MG Windsor Electric Car - फोटो : JSW MG Motor India
शहरों में ईवी की मांग और चार्जिंग नेटवर्क की भूमिका
ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई और हैदराबाद जैसे मेट्रो शहरों में केंद्रित रही।  जहां चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हो रहा है। कई शहरों में स्थानीय ईवी नीतियां और अतिरिक्त सब्सिडी भी लागू हैं। जिससे बिक्री को बढ़ावा मिल रहा है।

साथ ही, अब हाईवे और हाउसिंग सोसायटी में फास्ट चार्जर लगने से लोगों का 'रेंज एंग्जायटी' (बैटरी खत्म होने का डर) भी कम हुआ है।

यह भी पढ़ें - Affordable Cruiser Bikes: ये हैं भारत की टॉप-5 सबसे किफायती क्रूजर मोटरसाइकिलें, जानें पावर और फीचर्स
विज्ञापन
India’s Electric Car Sales Double in September 2025, Surging Over 100% Growth: FADA Report
Electric Car - फोटो : FREEPIK
चुनौतियां अभी भी बरकरार
भले ही ईवी की बिक्री में बड़ी छलांग लगी हो, लेकिन यह आंकड़ा अब भी कुल पैसेंजर कार मार्केट का बहुत छोटा हिस्सा है। सप्लाई चेन की दिक्कतें, सेमीकंडक्टर की कमी, और ऊंची शुरुआती कीमतें अब भी ईवी इंडस्ट्री के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। कुछ लोकप्रिय मॉडलों में डिमांड-सप्लाई गैप की वजह से वेटिंग पीरियड भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Accessories: सुरक्षा से न करें खिलवाड़, ये हैं वो पांच जरूरी एक्सेसरीज जो आपकी राइड को बनाएंगी ज्यादा सुरक्षित और मजेदार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed