कोरोना के चलते दुनियाभर में कार कंपनियों और उनके डीलर्स ने गाड़ियों की बिक्री के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बदल दिए हैं। कंपनियां अब ऑनलाइन बिक्री पर जोर दे रही हैं और ऑनलाइन पूछताछ अब पहले के मुकाबले ज्यादा हो रही है। हालांकि इससे बिक्री में कोई बढ़ावा नहीं मिला है। डीलर भी बिक्री बढ़ाने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। वहीं एक डीलर ने बिक्री बढ़ाने का एक अनोखा रास्ता निकालते हुए कार को ही मास्क पहना दिया...
डीलर ने मास्क पहना कर सड़क पर दौड़ा दी कार, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान!
कार के दरवाजों पर क्यूआर कोड
चेन्नई स्थित BMW की ऑथराइज्ड यूज्ड कार डीलरशिप ने कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए अनोखा तरीका अपनाते हुए मिनी कूपर कार को ही मास्क पहना दिया। डीलरशिप के बाहर कार मास्क पहने दिखाई दी और कार के दरवाजों पर क्यूआर कोड लगा था। क्यूआर को स्मार्टफोन से स्कैन करके सीधे डीलरशिप की वेबसाइट पर जाया जा सकता है।
लोगों का ध्यान खींचा जा सके
डीलर ने ये खास प्रमोशन एक्टीविटी रेड कन्वर्टिबल मिनी कूपर कार पर की ताकि लोगों का ध्यान खींचा जा सके। कंपनी खास सेल भी आयोजित कर रही है, जो 17-18 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस दौरान कारों परर आसान ऋण, ऑन स्पॉट इवोल्यूशन और तीन साल पुरानी बीएमडब्ल्यू कारों पर जीरो मेंटेनेंस पैकेज ऑफर किया जाएगा।
कार को मास्क पहना कर न चलाएं कार
वहीं कंपनी इस दौरान ग्राहकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी इंतजाम भी करेगी। हालांकि मास्क पहने हुए कार को दौड़ाना संभव नहीं है, क्योंकि इंटरनल कंबशन इंजन वाली कारों में रेडिएटर आगे की तरफ होता है, जिससे इंजन को हवा के प्रवाह में दिक्कत आ सकती है और इंजन का तापमान अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकता है। यही वजह है कि कारों में ग्रिल सामने की तरफ होती है, ताकि इंजन को हवा मिलती रहे और इंजन ठंडा रहे।
जागरूकता पैदा करने के लिए
इससे पहले अमेरिका के वेनेसविला में रहने वाले एक शख्स वेब ने अपनी कार को मास्क पहना दिया था और उसका नाम "car-ona" रख दिया था। ऐसा उसने लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए किया था। उसका कहना था कि लोगों को वायरस गंभीरता से लेना चाहिए, मास्क पहनने से कोई दर्द नहीं होता और कार मास्क लोगों को जागरूक करने के लिए अच्छा साधन है।