फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मात्र 1.15 रुपये प्रति किमी तक खर्च करती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, मिलती है 470 किमी तक की रेंज!

Sat, 10 Oct 2020 03:35 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 10 Oct 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
These Top electric cars in India spend up to just Rs 1.15 per km, you can get up to 470 km range
Electric Car Charging - फोटो : Freepik

अब धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोग जागरुक हो रहे हैं। हालांकि अभी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री अभी बहुत ज्यादा परवान नहीं चढ़ी है। अप्रैल से लेकर सितंबर 2020 तक देश में केवल 1874 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई, जिनमें सबसे ज्यादा 1151 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री टाटा नेक्सन ईवी की हुई। हालांकि अभी इलेक्ट्रिक कारों का इंफ्रास्ट्रक्चर इतना मजबूत नहीं हो पाया है, वहीं इनकी खरीदारी में रेंज भी बड़ी समस्या है। हम आपको बता रहे हैं 470 किमी तक की रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में...

These Top electric cars in India spend up to just Rs 1.15 per km, you can get up to 470 km range
Mahindra e-Verito Electric Sedan - फोटो : Mahindra

Mahindra eVerito

यह देश की सबसे पुरानी इलेक्ट्रिक कार है और सरकारी विभागों में जमकर इस्तेमाल होती है। Mahindra eVerito की लंबाई 4247 एमएम, 1740 एमएम चौड़ाई और 1540 एमएम ऊंचाई है। वहीं इसका कर्ब वेट 1265 किग्रा है। इसमें 21.2 kWh की 72 वोल्ट लीथियम बैटरी लगी हुई है। कंपनी का दावा है कि इसकी रनिंग कॉस्ट केवल 1.15 रुपय़े प्रति किमी है। वहीं यह फुल चार्ज होने में 7 रुपये यूनिट के हिसाब से केवल 18 यूनिट लेती है और इसकी रेंज 181 किमी तक है। इसक कीमत 9.13 लाख से लेकर 11.6 लाख रुपये तक है।

These Top electric cars in India spend up to just Rs 1.15 per km, you can get up to 470 km range
Tata Tigor EV Blue - फोटो : Tata Motors

Tata Tigor EV

शुरुआत में जब इसे लॉन्च किया था, तो ये केवल टैक्सी तलाने वालों के लिए उपलब्ध थी। कंपनी ने अब निजी इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी इसका एडिशन निकाला है। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में आने वाली टिगोर ईवी की लंबाई 3992 एमएम, 1677 एमएम चौड़ाई और 1537 एमएम ऊंचाई है। इसमें 21.5 kWh की लीथियम आयन बैटरी लगी है। फुल चार्जिंग में इसकी रेंज 213 किमी तक है। यह 11.5 घंटे में नॉर्मल चार्जिंग में फुल चार्ज हो जाती है, जबकि फास्ट चार्जिंग से 2 घंटे में 80 फीसदी तक फुल चार्ज हो जाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.7 लाख से 13 लाख रुपये तक है। वहीं फेम-2 स्कीम के बाद यह 2.15 लाख रुपये की छूट के बाद मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Top electric cars in India spend up to just Rs 1.15 per km, you can get up to 470 km range
N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons and Tata Motors taking delivery of his New Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors

Tata Nexon EV

यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। सितंबर 2020 में इसकी सबसे ज्यादा 303 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और अप्रैल से सितंबर 2020 तक की छमाही में इलेक्ट्रिक कारों की कुल बिक्री में इसका योगदान 61.42 फीसदी रहा है। नेक्सन में टाटा की ZConnect तकनीक दी गई है जिसमें 35 कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं। इसमें 30.2 kwh की बैटरी लगी है, जिसकी बैटरी को फास्ट चार्जर की मदद से 0 से 80 फीसदी तक सिर्फ एक घंटे में चार्ज किया जा सकता है। जबकि स्टैंडर्ड 15 एम्पीयर चार्जर के साथ इसे 20 से 100 फीसदी तक चार्ज होने में आठ घंटे का समय लगता है। इसकी रेंज 312 किलोमीटर है और टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख से 15.99 लाख रुपये के बीच है।

विज्ञापन
These Top electric cars in India spend up to just Rs 1.15 per km, you can get up to 470 km range
MG ZS EV delivery to EESL - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

MG ZS EV

पिछले छह महीनों में इसकी मात्र 514 यूनिट्स ही बिक पाई हैं। ZS EV दो वैरियंट्स- एक्साइट और एक्सक्लूसिव में आती है। इसमें ऑटो हेडलैंप्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी, हिल-स्टार्ट असिस्ट, हिल-डिसेंट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और रियर कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसमें 44.5 kWh लिक्विड-कूल्ड IP67 रेटेड बैटरी मिलती है, जो 142 PS की पावर और 353 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह कार 340 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। MG ZS इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 20.88 लाख रुपये से 23.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed