लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से ऑटो कंपनियों का फोकस वाहनों की लॉन्चिंग और ग्राहकों को गाड़ियों की ओर आकर्षित करने पर है। इसके चलते जहां कंपनियां ग्राहकों को कई ऑफर्स दे रही हैं तो वहीं वाहनों को भी लॉन्च कर रही हैं। हाल ही में कंपनियों ने कई वाहन लॉन्च किए हैं, जबकि कई वाहनों को आने वाले दिनों में लॉन्च करने की तैयारी है। आगामी दिनों में भी कई दमदार बाइक्स लॉन्च होने जा रही हैं। आइए जानते हैं इन बाइक्स के बारे में...
लॉन्च होने जा रही हैं ये दमदार बाइक्स TVS Zeppelin से Royal Enfield Meteor 350 तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hero Xpluse 300
देश की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार में अपनी Hero Xpluse 300 को उतारने की तैयारी कर रही है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपनी ए़डवेंचर टुअरर बाइक Hero Xpluse 200 को लॉन्च किया था। जानकारी के अनुसार Hero Xpluse 300 में 300 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। यह इंजन 30 एचपी की पावर और 30 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है। इसकी कीमत मौजूदा Hero Xpluse 200 से ज्यादा हो सकती है। बता दें कि Hero Xpluse 200 की कीमत 1.06 लाख रुपये है।
ROYAL ENFIELD METEOR 350
कंपनी नई बाइक ROYAL ENFIELD METEOR 350 को लॉन्च करे जा रही है। बता दें कि इस बाइक को Thunderbird 350 से रिप्लेस किया जा रहा है। इस बाइक को कई वैरिएंट में पेश किया जाएगा, जिनमें से एक Meteor 350 Fireball है। बाजार में इस बाइक की कीमत 1,68,550 रुपये रहने की उम्मीद है। Royal Enfield Meteor 350 Fireball मोटरसाइकल J-प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें 346-499 सीसी की क्षमता वाला नया इंजन मिल सकता है। नई बाइक में आगे-पीछे डिस्क ब्रेक होंगे। वहीं फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्बर्स मिलेंगे। इस नई बाइक को टेस्टिंग के दौरान भी कई बार देखा जा चुका है।
KTM 250 Adventure
बाइक निर्माता कंपनी ने हाल ही में KTM 390 को पेश किया था। वहीं अब कंपनी KTM 250 Adventure बाइक को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इस नई बाइक में 248.7 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसका इंजन 30 पीएस की पावर और 24 एनएम का टार्क जनरेट करता है। केटीएम 250 एडवेंचर में 5.5 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जो कि केटीएम 390 एडवेंचर और 390 ड्यूक में भी है। इसके अलावा बाइक में एलईडी हेडलैंप, क्वीक शिफ्टर, कॉर्नरिंग एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) को भी शामिल किया जा सकता है। KTM 250 Adventure ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल निर्माता के पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल ऑफ-रोडिंग बाइक है। इसे EICMA 2019 में प्रदर्शित किया गया था। बाइक को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बाइक की कीमत 2.5 लाख रुपये के आसपास होगी।
TVS Zeppelin
टीवीएस मोटर्स जल्द ही भारत में रॉयल एनफील्ड को चुनौती देने के लिए अपनी क्रूजर बाइक लॉन्च कर सकती है। टीवीएस ने Zepellin 212 सीसी को 2018 के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। वहीं अब इस बाइक का प्रोडक्शन वर्जन तैयार है। जानकारी के मुताबिक Zepellin में 212 सीसी का लिक्विड कूल फोर स्ट्रोक इंजन लगा है, जो 20 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। वहीं इस बाइक में नए उत्सर्जन मानकों के मुताबिक बीएस6 इंजन मिलेगा। साथ ही इसमें प्रदूषण कम करने के लिए फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। कंपनी इसकी कीमत 1.2 लाख रुपये के आसपास रख सकती है। इस बाइक में एलईडी हेडलैंप, अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क्स, स्पोक्ड व्हील्स, डुअल चैनल एबीएस के साथ दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स, स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे। इसमें कंपनी ने एलईडी हेडलैंप का प्रयोग भी किया है।