फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इसी महीने लॉन्च हो सकती हैं ये शानदार बाइक्स, Triumph से Ducati तक, जानिए फीचर्स

Sun, 10 May 2020 12:55 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 10 May 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
These bikes can be launched in May Triumph to Ducati know the features
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
वायरस और लॉकडाउन के कारण सभी ऑटो कंपनियों की बिक्री बिल्कुल ठहर सी गई थी। लेकिन सरकार द्वारा तीसरे चरण में सशर्त ढील देने पर कंपनियां फिर से अपने कारखाने और डीलरशिप खोल रही हैं। वहीं अब धीरे धीरे गाड़ी पटरी पर आ ही है। बता दें कि अगर आप बाइक खरीदना चाहते हैं तो मई महीने में कई बाइक्स लॉन्च होने जा रही हैं। आइए जानते हैं मई में लॉन्च होने वाली बाइक्स के बारे में जिन्हें आप कुछ दिन बाद अपने घर ला सकते हैं। 
These bikes can be launched in May Triumph to Ducati know the features
Hero Xtreme 160R - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Xtreme 160R 

हीरो मोटोकॉर्प कंपनी अपनी नई Xtreme 160R लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे बहुत ही शानदार डिजाइन में पेश कर रही है। इसमें वी शेप्ड एलईडी हेडलैंप इसके ऊपर काले रंग के काउल के साथ हाइलाइट किया गया है। बाइक में वाइड हैंडलबार, मस्कुलर फ्यूल टैंक, ब्लैक-आउट इंजन बे, स्टेप-अप सीट, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स के साथ एलईडी टेल लाइट और ब्लैक अलॉय व्हील्स भी शामिल हैं। बाइक में पावर के लिए बीएस6 160 सीसी इंजन है जो 15 बीएचपी की पावर और 14 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करता है। इस बाइक को 90,000 रुपये की कीमत के आसपास मार्केट में उतारा जा सकता है। बता दें कि Hero Xtreme 160R बाइक को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था, लेकिन कोरोनावायरस के चलते इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई थी।
These bikes can be launched in May Triumph to Ducati know the features
Hero Xpulse 200 - फोटो : Social Media
हीरो XPulse 200 और XPulse 200T

हीरो XPulse 200 और XPulse 200T दोनों का नया बीएस6 अवतार देखने को मिल सकता है। फरवरी में ही नए मॉडल को भी Xtreme 160R के साथ ही शोकेस किया गया था। इसमें भी 17.8hp 200 सीसी का इंजन दिया गया है लेकिन पावर फिगर अलग हो सकते हैं और इसकी कीमत 1.1 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These bikes can be launched in May Triumph to Ducati know the features
Suzuki Gixxer SF 250 - फोटो : Social Media
Suzuki Gixxer 250 और Gixxer SF 250

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए 155 सीसी Gixxer रेंज को अपडेट कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्दी ही बीएस 6 Gixxer 250 और Gixxer एसएफ 250 बाइक को बाजार में उतारेगी। हालांकि इन बाइक्स में बहुत ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। क्योंकि यह दोनों पिछले साल ही लॉन्च की गई हैं। सुजुकी Gixxer 250 रेंज को बीएस6 249 सीस ऑयल कूल्ड इंजन के साथ पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
These bikes can be launched in May Triumph to Ducati know the features
Suzuki V-Storm 650 XT - फोटो : Social Media
Suzuki V-Storm 650 XT

सुजुकी कंपनी ने अपनी बाइक्स को बीएस 6 में अपडेट किया है। जानकारी के मुताबिक इसमें V-Storm 650 XT भी शामिल है। सुजुकी की वेबसाइट पर इस बाइक का टीजर भी शेयर किया गया है। V-Storm 650 भारत में पॉप्युलर प्रीमियम मॉडल है और देश में लॉन्च होने वाला पहला मिडिल-वेट मॉडल भी था। बताया जा रहा है कि इस बाइक को भी इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed