फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tesla Cybertruck: तकनीक पर ज्यादा भरोसा करना हो सकता है खतरनाक, टेस्ला साइबरट्रक का सेल्फ-ड्राइव मोड फेल

Mon, 10 Feb 2025 09:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 09:02 PM IST
सार

तकनीक पर ज्यादा भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। आपको यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन शायद, सिर्फ शायद, गाड़ी चलाते समय अपने हाथों को स्टीयरिंग पर और आंखों को सड़क पर रखना ही सबसे सही तरीका है।

विज्ञापन
Tesla Cybertruck on Full-Self Driving mode Crashes into pole in Florida
Tesla Cybertruck Crash - फोटो : X/@MrChallinger
यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन शायद, सिर्फ शायद, गाड़ी चलाते समय अपने हाथों को स्टीयरिंग पर और आंखों को सड़क पर रखना ही सबसे सही तरीका है। चाहे सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम कितना भी आधुनिक क्यों न हो, यह अभी भी पूरी तरह परफेक्ट नहीं है। इस बात का सबक एक टेस्ला साइबरट्रक मालिक ने तब सीखा। जब फ्लोरिडा में उसकी गाड़ी मोड़ लेने के बजाय सीधे चलती गई और एक इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गई। वाहन मालिक के अनुसार, उसने टेस्ला का लेटेस्ट FSD v13 (फुल सेल्फ-ड्राइविंग) मोड एक्टिवेट किया था।
Tesla Cybertruck on Full-Self Driving mode Crashes into pole in Florida
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
टेस्ला साइबरट्रक: क्या हुई गलती?
फ्लोरिडा के सॉफ्टवेयर डेवलपर और टेस्ला साइबरट्रक के मालिक, जोनाथन चैलिंजर, ने इस हादसे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर साझा की। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। चैलिंजर के मुताबिक, उन्होंने टेस्ला के एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के फुल सेल्फ-ड्राइविंग मोड को एक्टिवेट किया था।

गाड़ी दाहिने लेन में थी और उसे बाएं मुड़ना था, लेकिन सिस्टम इस मोड़ को पहचान नहीं पाया और गाड़ी सीधे चलती रही। जिससे वह फुटपाथ पर एक इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गई। सौभाग्य से, उस समय वहां कोई पैदल यात्री या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।
Tesla Cybertruck on Full-Self Driving mode Crashes into pole in Florida
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
कोई हताहत नहीं, लेकिन बड़ा सबक
इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई, यहां तक कि जोनाथन चैलिंजर को भी, लेकिन साइबरट्रक को जरूर नुकसान पहुंचा। उन्होंने स्वीकार किया कि तकनीक पर पूरी तरह भरोसा करना उनकी गलती थी। और उन्होंने दूसरों से इस गलती को न दोहराने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla Cybertruck on Full-Self Driving mode Crashes into pole in Florida
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
चैलिंजर ने एक्स पर लिखा, "बड़ी गलती मेरी थी, जाहिर सी बात है। मेरी गलती मत दोहराएं। हमेशा सतर्क रहें। यह कभी भी हो सकता है। मैं टेस्ला और FSD को करीब से फॉलो करता हूं और इससे पहले V13 पर किसी भी दुर्घटना के बारे में नहीं सुना था। अब लापरवाही करना आसान हो गया है – मत करो।"

विज्ञापन
Tesla Cybertruck on Full-Self Driving mode Crashes into pole in Florida
Tesla Cybertruck in Dubai Police Fleet - फोटो : X/@DubaiPoliceHQ
फुल सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम क्या है?
टेस्ला अपने फुल सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम को ADAS फीचर्स के सुपरहीरो के रूप में प्रचारित कर रही है। क्योंकि यह लेन बदल सकता है, शहर में स्टेयरिंग को कंट्रोल कर सकता है, ऑटो पार्किंग कर सकता है और भी बहुत कुछ कर सकता है। लेकिन तमाम प्रचार के बावजूद, टेस्ला कंपनी खुद भी इस बात पर जोर देती है कि इस तकनीक का इस्तेमाल हमेशा ड्राइवर की निगरानी में ही किया जाना चाहिए। क्योंकि कई बार मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत पड़ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed