फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Suzuki e-Sky Electric Kei Car Unveiled: 310 km Range, V2L and Compact City-Friendly Design

क्या आपने देखी सुजुकी की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार?: 310 किमी रेंज का दावा, ई-उपकरणों को भी देगी बिजली!

Thu, 27 Aug 2026 04:01 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Thu, 27 Aug 2026 04:01 PM IST
सार

जापानी ऑटोमोबाइल निर्माता सुजुकी ने अपनी पहली प्रोडक्शन-रेडी इलेक्ट्रिक केई (Kei) कार e-Sky से पर्दा उठा दिया है। इसे यूनाइटेड किंगडम (UK) सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

विज्ञापन
Suzuki e-Sky Electric Kei Car Unveiled: 310 km Range, V2L and Compact City-Friendly Design
Suzuki e-Sky Electric Kei Car - फोटो : Suzuki

विस्तार

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी (Suzuki) ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक Kei (केई) कार e-Sky (ई-स्काई) के प्रोडक्शन-रेडी मॉडल से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों को ध्यान में रखकर विकसित किया है, जिसमें यूनाइटेड किंगडम भी शामिल है। जापान के Kei Car नियमों के अनुसार तैयार की गई Suzuki e-Sky (सुजुकी ई-स्काई) का डिजाइन कॉम्पैक्ट होने के बावजूद केबिन स्पेस को अधिकतम करने पर केंद्रित है।

विज्ञापन

इस इलेक्ट्रिक कार को खासतौर पर शहरी इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। जहां इसकी छोटी बॉडी, बेहतर टर्निंग क्षमता और बॉक्सी डिजाइन इसे एक व्यावहारिक विकल्प बनाते हैं।

विज्ञापन

Suzuki e-Sky की कीमत कितनी होगी?

यूनाइटेड किंगडम में Suzuki e-Sky की शुरुआती कीमत 20,000 पाउंड से कम, यानी लगभग 26.08 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत के साथ इसे Suzuki Swift (सुजुकी स्विफ्ट) के करीब रखा गया है। जिससे कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में इसकी पहुंच और आकर्षक हो सकती है।

Suzuki e-Sky का डिजाइन कैसा है?

नई e-Sky का प्रोडक्शन मॉडल पिछले साल टोकयो मोटर शो में पेश किए गए कॉन्सेप्ट के काफी करीब है। हालांकि, बड़े पैमाने पर उत्पादन को ध्यान में रखते हुए इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं।

कॉन्सेप्ट मॉडल में दिए गए जटिल LED लाइटिंग सेटअप की जगह प्रोडक्शन वर्जन में अधिक पारंपरिक और मजबूत डिजाइन वाला लाइटिंग सेटअप दिया गया है।

कार की मुख्य डिजाइन खासियतों में शामिल हैं:

  • लंबा और बॉक्सी बॉडी डिजाइन

  • कॉम्पैक्ट ओवरऑल साइज

  • अधिकतम केबिन स्पेस के लिए अपराइट Kei Car सिल्हूट

  • शहरों में आसानी से चलाने के लिए कॉम्पैक्ट अनुपात

कितनी रेंज और पावर देगी Suzuki e-Sky?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Suzuki e-Sky में एक फ्रंट-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी, जो लगभग 63 bhp की पावर जनरेट करेगी। यह जापान के Kei कार नियमों के तहत निर्धारित सीमाओं के अनुरूप है।

इस इलेक्ट्रिक कार की अनुमानित ड्राइविंग रेंज करीब 310 किलोमीटर बताई गई है। इस रेंज के साथ इसे शहर और कम दूरी की रोजमर्रा की यात्राओं के लिए एक व्यावहारिक इलेक्ट्रिक विकल्प के रूप में देखा जा सकता है।


आकार और टर्निंग क्षमता कितनी है?

Suzuki e-Sky के कॉम्पैक्ट डायमेंशन इसे शहरों की संकरी सड़कों और पार्किंग स्पेस के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

इसके साइज की बात करें तो वे हैं:

  • लंबाई: 3,395 mm

  • चौड़ाई: 1,475 mm

  • ऊंचाई: 1,625 mm

  • व्हीलबेस: 2,460 mm

  • कर्ब वेट: 1,030 किलोग्राम

  • टर्निंग रेडियस: 4.4 मीटर

 

विज्ञापन

ठंडे मौसम में बैटरी की दक्षता कैसे बेहतर होगी?

सुजुकी ने e-Sky में डायरेक्ट हीट-पंप सिस्टम और एयर-हीटेड इलेक्ट्रिक हीटर दिया है। इन दोनों सिस्टम का मकसद ठंडे मौसम में केबिन को गर्म करने के दौरान ऊर्जा की खपत को नियंत्रित करना और इलेक्ट्रिक कार की दक्षता को बेहतर बनाना है।


केबिन में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे?

Suzuki e-Sky को आधुनिक कनेक्टेड फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा।

कार का कनेक्टेड नेविगेशन सिस्टम ईवी-विशिष्ट रूट प्लानिंग की सुविधा देता है। रूट सुझाते समय यह बैटरी चार्ज की स्थिति और ट्रैफिक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चार्जिंग लोकेशन का भी सुझाव दे सकता है। 

Easy Drive Pedal और V2L फीचर क्या करेंगे?

Suzuki e-Sky में Easy Drive Pedal (आसानी से चलने वाला पैडल) फीचर भी दिया गया है। एक्सीलेटर से पैर हटाने पर यह सिस्टम डीसेलेरेशन को बढ़ाता है। जिससे स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक में बार-बार पैडल बदलने की जरूरत कम हो सकती है।

इसके अलावा, कार में व्हीकल-टू-लोड (V2L) सुविधा भी मिलेगी। इसके जरिए वाहन की बैटरी से बाहरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बिजली दी जा सकेगी।

 

सुजुकी की इलेक्ट्रिक वाहन रणनीति में e-Sky कितनी अहम है?

Suzuki e-Sky ऐसे समय में सामने आई है, जब कंपनी अपनी वैश्विक उत्पाद रणनीति में जीरो-एमिशन वाहनों की भूमिका को बढ़ाने पर काम कर रही है। सुजुकी ने अपने भविष्य के पोर्टफोलियो के लिए इलेक्ट्रिक A-सेगमेंट मॉडल को एक अहम जरूरत के तौर पर माना है।

e-Sky का आगमन इसी रणनीति का हिस्सा है और यह सुजुकी की जीरो-एमिशन वाहनों की रेंज को विस्तार देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed