फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Nexon EV Max Dark Edition:टाटा नेक्सन ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक कार का डार्क एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 17 Apr 2023 06:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV Max Dark Edition Launched in India Know Price Range Features Specs
Tata Nexon EV Max Dark Edition - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारतीय बाजार में Nexon EV Max का डार्क एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसे सिर्फ XZ+ Lux ट्रिम में पेश किया जाएगा। Nexon EV Max Dark Edition की एक्स-शोरूम कीमत 19.04 लाख रुपये तय की गई है। इसके अलावा अगर कोई ग्राहक इस कार के साथ 7.2 kW AC वॉल बॉक्स चार्जर भी लेना चाहता है तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.54 लाख रुपये होगी।
Tata Nexon EV Max Dark Edition Launched in India Know Price Range Features Specs
Tata Nexon EV Max Dark Edition - फोटो : Tata Motors
इंंटीरियर
Tata Nexon EV Max Dark Edition को मिडनाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है और इसमें अलॉय व्हील्स चारकोल ग्रे कलर के हैं। फ्रंट फेंडर पर DARK की बैजिंग दी गई है। पियानो ब्लैक डैशबोर्ड और ट्राई-एरो एलिमेंट्स के साथ इंटीरियर को भी डार्क थीम में पेश किया गया है। कार में अब डार्क-थीम लेदरेट अपहोलस्ट्री मिलती है। सीटों में ब्लू स्टिचिंग हाइलाइट्स और ट्राई-एरो परफोरेशन हैं। इसके अलावा, स्टीयरिंग व्हील को चमड़े में ब्लू स्टिचिंग के साथ पेश किया गया है और कंट्रोल नॉब में एक आकर्षक ज्वैल फिनिश देखने को मिलती है। 
Tata Nexon EV Max Dark Edition Launched in India Know Price Range Features Specs
Tata Nexon EV Max Dark Edition - फोटो : Tata Motors
शानदार फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, Tata Nexon EV Max Dark Edition में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम नई ईवी थीम पर चलेगा। इसमें रियर पार्किंग कैमरा, वॉयस असिस्टेंट और वॉयस कमांड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। अन्य फीचर्स में ऑटो-होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वेंटिलेटेड सीटें, एक्यूआई डिस्प्ले के साथ एक एयर प्यूरिफायर, एक वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और एक इलेक्ट्रिक सनरूफ शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Nexon EV Max Dark Edition Launched in India Know Price Range Features Specs
Tata Nexon EV Max Dark Edition - फोटो : Tata Motors
बैटरी और ड्राइविंग रेंज
कंपनी ने इस कार में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। Nexon EV Max Dark Edition में 40.5 kWh बैटरी पैक मिलता है जो एक बार फुल चार्ज करने पर 453 किमी की ड्राइविंग रेंज का दावा करती है। 
विज्ञापन
Tata Nexon EV Max Dark Edition Launched in India Know Price Range Features Specs
Tata Nexon EV Max Dark Edition - फोटो : Tata Motors
बैटरी चार्जिंग
इसे 3.3 kW होम एसी वॉल बॉक्स चार्जर, 7.2 kW होम एसी फास्ट वॉल बॉक्स चार्जर, 15A प्लग पॉइंट और डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है। सबसे धीमा चार्जर 15A प्लग पॉइंट है जबकि सबसे तेज DC चार्जिंग है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed