फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2023 Maruti Super Carry: कार जैसे फीचर्स और दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुआ 2023 मारुति सुपर कैरी, जानें कीमत

Mon, 17 Apr 2023 03:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 03:04 PM IST
विज्ञापन
Maruti Super Carry 2023 Model Launched in India Know Price Features Specs
2023 Maruti Super Carry - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपने मिनी ट्रक Super Carry को और ज्यादा पावरफुल अवतार में लॉन्च किया है। कंपनी ने Super Carry लाइट कमर्शियल व्हीकल को अपग्रेड किया है जो पहले की तुलना में ज्यादा पावरफुल और फ्यूल एफिशिएंट है। कंपनी का कहना है कि यह मिनी ट्रक उन लोगों के लिए बना है, जो बेहतर क्वालिटी और परफॉर्मेंस की चाहत रखते हैं। 2023 Maruti Super Carry मिनी ट्रक में अब एक 1.2 लीटर का एडवांस के-सीरीज ड्यूल जेट और ड्यूल VVT इंजन मिलता है। 


इंजन पावर
2023 मारुति सुजुकी सुपर कैरी एलसीवी में एक 4-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 6,000rpm पर 80.7PS का पावर और 2900rpm पर 104.4Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नए पावरट्रेन को अपग्रेडेड 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह "बेहतर ग्रेडेबिलिटी प्रदान करता है जो ग्राहकों को पहले की तुलना में तेज ग्रेडिएंट ड्राइव करने में सक्षम बनाता है"।

मारुति सुजुकी ने एक नया सीएनजी कैब चेसिस वैरिएंट भी पेश किया है। सीएनजी वैरिएंट में 5 लीटर का आपातकालीन पेट्रोल टैंक भी है, जो ग्राहकों को मन की शांति प्रदान करता है। यह मिनी ट्रक सीएनजी डेक, गैसोलीन डेक और गैसोलीन कैब चेसिस वैरिएंट में भी उपलब्ध है। 
Maruti Super Carry 2023 Model Launched in India Know Price Features Specs
Maruti Suzuki Super Carry BS6 - फोटो : Maruti Suzuki
सीएनजी मोड में पावर
सीएनजी मोड में, पावरट्रेन 6,000rpm पर 71.6PS का पावर और 2800rpm पर 95Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस मिनी ट्रक के पेट्रोल वर्जन की अधिकतम पेलोड क्षमता 740 किलोग्राम है, जबकि सीएनजी वर्जन की पेलोड क्षमता 625 किलोग्राम है।

फीचर्स
सुरक्षा के लिए, LCV में फ्रंट डिस्क ब्रेक, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर और एक नया इंजन इम्मोबिलाइज़र सिस्टम है। एलसीवी में बड़ा स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जिससे ट्रक को आसानी से चलाया जा सकता है। मारुति सुजुकी सुपर कैरी को खासतौर पर 270 से ज्यादा शहरों में फैले मारुति सुजुकी के 370 से ज्यादा कमर्शियल आउटलेट्स के जरिए बेचा जाता है। 
Maruti Super Carry 2023 Model Launched in India Know Price Features Specs
2023 Maruti Super Carry - फोटो : Maruti Suzuki
2023 सुपर कैरी लाइट की कीमतें
सुपर कैरी लाइट कमर्शियल व्हीकल 4 वैरिएंट्स- गैसोलीन डेक, गैसोलीन कैब चेसिस, सीएनजी डेक और सीएनजी कैब चेसिस में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.30 लाख रुपये से शुरू होती है जो 6.30 लाख रुपये तक जाती है।
  • गैसोलीन डेक - 5.30 लाख रुपये
  • गैसोलीन कैब चेसिस - 5.15 लाख रुपये
  • सीएनजी डेक - 6.30 लाख रुपये
  • सीएनजी कैब चेसिस - 6.15 लाख रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed