{"_id":"649aaa6692142a5d90060009","slug":"tata-motors-trademarks-name-tata-frest-in-india-is-it-new-tata-curvv-electric-suv-2023-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Frest: टाटा मोटर्स ने भारत में फ्रेस्ट नाम का किया ट्रेडमार्क, हो सकती है Curvv एसयूवी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Frest: टाटा मोटर्स ने भारत में फ्रेस्ट नाम का किया ट्रेडमार्क, हो सकती है Curvv एसयूवी
Tue, 27 Jun 2023 02:52 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:52 PM IST
विज्ञापन
Tata Concept Curvv Electric SUV
- फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारतीय बाजार के लिए कई नए उत्पादों पर काम कर रही है। इस साल कार निर्माता अपनी लोकप्रिय एसयूवी के अपडेटेड वर्जन लाएगी, जिसमें नेक्सन, हैरियर और सफारी के साथ-साथ पंच सीएनजी और पंच ईवी शामिल हैं। प्रोडक्शन-रेडी Curvv (कर्व) कूपे एसयूवी के डेब्यू के साथ 2024 निश्चित रूप से ज्यादा रोमांचक होगा, और ऐसा लगता है कि टाटा ने इसके लिए शुरुआती तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने हाल ही में Tata Frest (टाटा फ्रेस्ट) नाम के लिए एक ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया है। इससे पता चलता है कि वाहन निर्माता की नई मिड-साइज एसयूवी को इसी नाम से भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
Tata Concept Curvv Electric SUV
- फोटो : अमर उजाला
न्यू जेन इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर
बताते चलें कि Tata Curvv को इस साल ऑटो एक्सपो में इसके कॉन्सेप्ट अवतार में पेश किया गया था। यह ब्रांड की नई 'डिजिटल' डिजाइन लैंग्वेज और न्यू जेनरेशन इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर को दर्शाती है। कंपनी ने खुलासा किया था कि कर्व (टाटा फ्रेस्ट) को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और आईसीई (इंटरनल कंब्शन इंजन) विकल्पों के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। लेटेस्ट स्केच से इशारा मिलता है कि नई मिड-साइज एसयूवी को सीएनजी फ्यूल ऑप्शन के साथ भी पेश किया जा सकता है।

फीचर्स
इसमें 360-डिग्री कैमरा, दो टॉगल के साथ डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटो पार्क असिस्ट भी होगा। डुअल फ्री-स्टैंडिंग डिजिटल स्क्रीन होगी - एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए। थ्री-लेयर डैशबोर्ड, एक फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, एक रोटरी गियर सिलेक्टर, एक पैनोरमिक सनरूफ, एक सेंटर आर्मरेस्ट और सेंटर में इल्यूमिनिटेड लोगो के साथ एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स को भी कॉन्सेप्ट मॉडल से बरकरार रखा जाएगा।

इंजन पावर और रेंज
टाटा कर्व (टाटा फ्रेस्ट) में एक नया 1.2-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ, 125 bhp का अधिकतम पावर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। कंपनी का दावा है कि एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन 400 किमी से 500 किमी की रेंज देगा। हालांकि, बैटरी पैक डिटेल्स, पावर और टॉर्क आउटपुट की जानकारी का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।