फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Care Tips: बारिश में सड़क पर भर गया है पानी, जानें किन चार तरीकों से निकालें कार, नहीं होगी परेशानी

Tue, 27 Jun 2023 12:33 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 27 Jun 2023 12:33 PM IST
सार

बारिश का मौसम उत्तर भारत आ चुका है। जगह-जगह बारिश से पानी भर रहा है और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस स्थिति में कार को किस तरह चलाएं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
water logging on the road in the rain, know four tips to drive the car, gear speed clutch centre road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

देश के सभी हिस्सों में मानसून आ चुका है। कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है जिससे कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर चुका है। जगह-जगह पानी भरने से कार चलाने में भी परेशानी हो रही है। हम इस खबर में आपको ऐसे चार तरीके बता रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर आप सड़क पर भरे पानी के बीच भी कार को निकाल सकते हैं।

water logging on the road in the rain, know four tips to drive the car, gear speed clutch centre road
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इतनी रखें स्पीड
जब भी पानी से भरी हुई सड़क पर कार को निकालना हो तो कभी घबराना नहीं चाहिए। कार को सामान्य स्पीड में चलाते हुए ही पानी के बीच से निकालना चाहिए। ध्यान रखना चाहिए कि पानी के बीच कार को चलाते हुए स्पीड काफी तेज नहीं होनी चाहिए और ना ही बार-बार स्पीड कम या ज्यादा करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - Mahindra Thar: पुरानी 4X4 थार के मुकाबले कैसी है नई 4x2 थार, जानें कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल
water logging on the road in the rain, know four tips to drive the car, gear speed clutch centre road
car gear - फोटो : istock
गियर का भी रखें ध्यान
जब भी कार को पानी के बीच में से निकालना हो तो सही गियर में कार का होना काफी जरूरी होता है। आमतौर पर ऐसी स्थिति में कार को पहले या दूसरे गियर में ही रखना चाहिए। क्योंकि अगर पानी ज्यादा हुआ तो कार को निकालने में उतने ही ज्यादा प्रैशर की जरूरत होगी और उतना प्रैशर पहले या दूसरे गियर में ही मिल पाता है।

यह भी पढ़ें -  Bmw X1: बीएमडब्ल्यू की एक्स1 खरीदना बेहतर है या मर्सिडीज जीएलए और ऑडी क्यू3 हैं दमदार, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन
water logging on the road in the rain, know four tips to drive the car, gear speed clutch centre road
Clutch use in car - फोटो : Social
क्लच का ना करें उपयोग
पानी के बीच से कार को निकालते हुए क्लच का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इंजन से मिलने वाली पावर कट हो जाती है और इंजन को पावर ना मिलने के कारण कार बीच में ही रूक सकती है।

यह भी पढ़ें - 7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प
विज्ञापन
water logging on the road in the rain, know four tips to drive the car, gear speed clutch centre road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
यहां रखें कार
सड़क पर जब पानी भरा हो और कार को निकालना हो तो हमेशा कार को सड़क के बीच या डिवाइडर के पास रखना चाहिए। कोशिश करें कि अगर कोई वाहन आगे चल रहा हो तो उसके पीछे निश्चित दूरी बनाकर चलें। जिससे आपका वाहन भी सुरक्षित रहेगा और आगे वाहन चलने के कारण आपको अंदाजा मिल जाएगा कि आगे कितना पानी है। अगर पानी ज्यादा हो तो कोशिश करें कि कार को पानी में ना उतारें।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed