देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शनिवार को भारतीय बाजार में अपनी यात्री कारों (पैसेंजर कार्स) की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी ने लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी के लिए 'इनपुट लागत में वृद्धि' को जिम्मेदार ठहराया है। कंपनी के यात्री वाहनों के वैरिएंट और मॉडल के आधार पर कुल कीमतों में लगभग 1.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई नई कीमतें शनिवार, 23 अप्रैल से लागू हो गई हैं।
2 of 5
Tata Harrier
- फोटो : For Reference Only
कंपनी ने बताया है कि सभी मॉडलों में कुल कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अपनी कारों की डिटेल्स प्राइस लिस्ट देने से परहेज किया है।
3 of 5
Tata Tiago CNG
- फोटो : Tata Motors
साल 2022 में टाटा मोटर्स ने अपने कारों की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी नहीं की है। इससे पहले जनवरी में भी कंपनी ने अपनी कारों की कुल कीमतों में औसतन 0.9 प्रतिशत का इजाफा किया था। उस समय भी कंपनी ने 'ओवरऑल इनपुट लागत में भारी बढ़ोतरी' का हवाला देते हुए एक जैसा बयान दिया था।
4 of 5
Tata Safari
- फोटो : Tata Motors
इस बीच, कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी दर्ज कर रही है। इसकी Nexon EV भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर इलेक्ट्रिक कार भी है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में ग्राहकों को एक दिन में 101 ईवी की रिकॉर्ड डिलीवरी दर्ज की है। सफारी एसयूवी बनाने वाली कंपनी ने कहा कि वह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस उपलब्धि को हासिल करने में सक्षम रही।
5 of 5
Tata Nexon EV ZConnect App
- फोटो : For Reference Only
कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। कार निर्माता ने लिखा, "टाटा मोटर्स ने चेन्नई में ग्राहकों के लिए एक हैंडओवर कार्यक्रम में 101 ईवी (70 नेक्सन ईवी और 31 टिगोर ईवी) को सफलतापूर्वक डिलीवर किया है। जो तमिलनाडु में एक ही दिन में डिलीवर किए गए सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन हैं।"