बेंगलुरू से गोवा की यात्रा करने वाली 40 से ज्यादा टैक्सियों पर पिछले हफ्ते हर टैक्सी पर 10,262 रुपये का जुर्माना लगाया गया। ये सभी टैक्सियां स्पेशल परमिट के बिना सीमा पार करने की कोशिश कर रही थीं। कई रिपोर्टों में कहा गया है कि टैक्सी चालक स्पेशल परमिट हासिल नहीं कर सके क्योंकि बेंगलुरू में राज्य परिवहन प्राधिकरण और अन्य जिलों में आरटीओ हफ्ते के आखिर में लंबे समय के लिए बंद थे। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्नाटक परिवहन अधिकारियों के पास अभी भी ऑनलाइन परमिट भेजने की सुविधा नहीं है।
2 of 5
Goa Police
- फोटो : Goa Police
कमर्शियल टूरिस्ट वाहनों के लिए जरूरी विशेष परमिट की कीमत आमतौर पर 100 रुपये से 200 रुपये के बीच होती है। और यह बेंगलुरु के शांतिनगर में आरटीओ कार्यालय और राज्य के अन्य हिस्सों में आरटीओ में खरीदे जा सकते हैं। हालांकि, टैक्सी चालक चेक पोस्ट पर सीधे परमिट हासिल करने की उम्मीद में गोवा के लिए रवाना हो गए। लेकिन आश्चर्य की बात है कि गोवा में एंट्री देने के लिए चेकपॉइंट्स पर स्पेशल परमिट जारी करने की सुविधा इस साल अप्रैल में बंद हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक पर्यटन फोरम के उपाध्यक्ष एम रवि ने कहा कि, पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश और केरल ऑनलाइन स्पेशल परमिट जारी कर रहे हैं। हालांकि, कर्नाटक ने अभी तक इस तरीके को नहीं अपनाया है।
4 of 5
Goa-Galgi Baga
- फोटो : For Reference Only
स्पेशल परमिट नहीं होने की स्थिति में जुर्माना टैक्सियों के लिए 10,662 रुपये से लेकर पर्यटक बसों के लिए 25,000 रुपये तक है। जबकि वैन के लिए जुर्माना राशि 17,000 रुपये रखी गई है।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्टों के मुताबिक, परिवहन विभाग ने पहले ही राज्य के वाहनों को ऑनलाइन स्पेशल परमिट जारी करना शुरू कर दिया है। हालांकि चेक-पोस्ट पर कनेक्टिविटी अभी तक नहीं है। साथ ही विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मामले का समाधान कर लिया जाएगा। इस समय, कर्नाटक राज्य परिवहन प्राधिकरण बेंगलुरु में स्पेशल परमिट (गोवा में एंट्री करने के लिए) और अन्य जिलों में आरटीओ जारी करने की प्रक्रिया में है।