Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने पैसेंजर व्हीकल (यात्री वाहन) रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की है। टाटा कारों की बढ़ी हुई कीमतें 19 जनवरी, 2022 से लागू हो गई हैं। हालांकि टाटा मोटर्स ने कहा है कि जो कारें 18 जनवरी को या उससे पहले बुक की गई थीं, उन्हें प्राइस प्रोटेक्शन मिलेगा। यानी उन्हें पुरानी कीमत पर ही कार मिलेगी। कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे की वजह बढ़ी हुई इनपुट कॉस्ट बताई जा रही है।
2 of 9
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
सबसे ज्यादा महंगी हुई टियागो
कंपनी ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Tata Tiago (टाटा टियागो) की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की है। टियोगा की कीमत में वैरिएंट के आधार पर 22,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। जबकि Tiago NRG (टियागो एनआरजी) के सभी वैरिएंट 5,500 रुपये महंगे हो गए हैं।
3 of 9
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
Tata Punch भी हुई महंगी
Tata Punch (टाटा पंच) मिनी एसयूवी की कीमतों में 16,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। दिलचस्प बात यह है कि Creative (क्रिएटिव) और Creative IRA (क्रिएटिव आईआरए) मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट्स 11,000 रुपये तक सस्ते हो गए हैं।
4 of 9
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
टाटा पंच की वैरिएंट के आधार पर कीमतें
अब Tata Punch के एंट्री-लेवल Pure (प्योर) वैरिएंट की कीमत 5.65 लाख रुपये हो गई है। वहीं, Pure Rhythm (प्योर रिदम) की कीमत 5.99 लाख रुपये , Adventure (एडवेंचर) की कीमत 6.49 लाख रुपये, Adventure Rhythm (एडवेंचर रिदम) की कीमत 6.84 लाख रुपये, Accomplish (एक्म्प्लिश) की कीमत 7.39 लाख रुपये और Accomplish Dazzle (एक्म्प्लिश डैजल) मैनुअल वैरिएंट की कीमत 7.84 लाख रुपये हो गई है।
5 of 9
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
टाटा पंच वैरिएंट्स की कीमतें
टाटा पंच Adventure, Adventure Rhythm, Accomplish और Accomplish Dazzle AMT वैरिएंट क्रमशः 7.09 लाख रुपये, 7.44 लाख रुपये, 7.99 रुपये और 8.44 लाख रुपये में उपलब्ध हैं। Creative ट्रिम की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Creative मैनुअल वैरिएंट की कीमत 8.38 लाख रुपये और Creative IRA मैनुअल मॉडल की कीमत 8.68 लाख रुपये है। Creative और Creative IRA AMT वैरिएंट क्रमशः 8.98 लाख रुपये और 9.28 लाख रुपये में बिकना जारी हैं। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं।