देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने Tata Altroz XE, XZ Dark, और XZ(O) डीजल वैरिएंट्स को बंद कर दिया है। इसके साथ ही हैचबैक के XZA(O) पेट्रोल वैरिएंट को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि, टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज के लाइनअप में XT Dark Edition (एक्सटी डार्क एडिशन) को शामिल किया है।
2 of 5
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
वैरिएंट्स में बदलाव के साथ, टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज के लिए हाई स्ट्रीट गोल्ड कलर स्कीम को फिर से पेश किया है। जिसके बाद यह हैचबैक अब कुल सात रंग विकल्पों में उपलब्ध है। जिसमें हाई स्ट्रीट गोल्ड, ओपेरा ब्लू, आर्केड ग्रे, डाउनटाउन रेड, एवेन्यू व्हाइट, कॉस्मो ब्लैक और हार्बर ब्लू।
3 of 5
Tata Altroz DCA Automatic Car
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने इन वैरिएंट्स को बंद करने के बारे में कोई कारण नहीं बताया है। हालांकि, डीलरों के मुताबिक इसकी बिक्री से जुड़ी हुई हो सकती है। पिछले कुछ महीनों में, टाटा अल्ट्रोज की बिक्री में साल-दर-साल गिरावट देखी गई है, जबकि कुछ डीलरों का कहना है कि यह सिर्फ लाइनअप को रिफ्रेश करने के लिए किया गया है, जैसा कि टाटा मोटर्स ने हाल ही में नेक्सन के साथ किया था।
4 of 5
Tata Altroz DCA Automatic Car
- फोटो : Tata Motors
लाइनअप में फेरबदल के अलावा, टाटा अल्ट्रोज में मैकेनिकल रूप से कोई बदलाव नहीं किया गया है। टाटा अल्ट्रोज में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं, एक 85 bhp 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, एक 108 bhp 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, और एक 89 bhp 1.5-लीटर डीजल इंजन। गियरबॉक्स विकल्प भी वही हैं - मैनुअल और डीसीटी।
5 of 5
Tata Altroz Dark Edition
- फोटो : Tata Motors
प्रतिस्पर्धा के मामले में, टाटा अल्ट्रोज का भारतीय बाजार में Hyundai i20 (ह्यूंदै i20), Maruti Suzuki Baleno (मारुति सुजुकी बलेनो) और Toyota Glanza (टोयोटा ग्लैंजा) के साथ मुकाबला है।